{"_id":"6ae254ef6abef882d60e73ec","slug":"explosion-occurs-while-firecrackers-are-being-made-in-a-house-near-a-government-school-three-people-sustain-burns-kaithal-news-c-245-1-kht1013-157202-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सरकारी स्कूल के पास मकान में पटाखे बनाते समय धमाका, तीन झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सरकारी स्कूल के पास मकान में पटाखे बनाते समय धमाका, तीन झुलसे
विज्ञापन
फतेहपुर में घटनास्थल से बरामद पटाखों की पेटी। सोशल मीडिया
पूंडरी। गांव फतेहपुर में सरकारी स्कूल के पास स्थित एक मकान में अवैध रूप से पटाखे बनाने के दौरान अचानक धमाका हो गया। हादसे में मकान में मौजूद दंपती और उनकी 20 वर्षीय बेटी झुलस गई। इनमें पिता और बेटी अधिक झुलस गए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को करनाल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
कैथल के दिलोवाली निवासी बलवान अपनी पत्नी और 20 वर्षीय बेटी सीमा के साथ फतेहपुर में किराये के मकान में रह रहा था। बताया जा रहा है कि तीनों मकान में पटाखे बनाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक धमाका हो गया जिसकी चपेट में आने से तीनों झुलस गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तीनों को उपचार के लिए पूंडरी स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद बलवान और उसकी बेटी सीमा को करनाल रेफर कर दिया गया।
-- -- --
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मकान की जांच की। पुलिस को मकान से तैयार पटाखे और पटाखे बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि मकान में पटाखे बनाने का काम किसकी अनुमति से किया जा रहा था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
-- -- --
कई बार पकड़े जा चुके अवैध पटाखे
पुलिस की तरफ से इस त्योहारी सीजन में कई स्थानों पर अवैध पटाखों का जखीरा पकड़ा है। इसमें कलायत में भी अवैध पटाखे दो बार पकड़ गए। वहीं पूंडरी में दो से तीन बार कार्रवाई की जा चुकी है।
-- -- -- -
अभी मामले की जांच कर रहे हैं। आग किस वजह से लगी है, अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। घायलों के बयान भी नहीं हुए हैं। कुछ पेटी पटाखे बरामद हुए हैं। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।- सुनील, थाना प्रभारी