फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Body of POCSO Act accused found hanging

Lalitpur News: पॉक्सो एक्ट के आरोपी का शव फंदे से लटकता मिला

Thu, 29 Oct 2026 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Body of POCSO Act accused found hanging
ललितपुर। ग्राम हंसरी थाना मड़ावरा निवासी 68 वर्षीय घूमन सिंह का शव बुधवार सुबह घर के पास एक खेत में बरगद के पेड़ से रस्सी के फंदे पर लटका मिला। घूमन सिंह पॉस्को एक्ट के आरोपी थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन


मृतक के नाती अजीत ने आरोप लगाया कि उनके दादा ने करीब दस वर्ष पूर्व गांव के एक व्यक्ति को ट्रैक्टर खरीदने के लिए एक लाख रुपये दिए थे, जो वह वापस नहीं कर रहा था। इस बात को लेकर पहले भी विवाद हुआ था। करीब डेढ़ माह पूर्व विपक्षी ने अपनी आठ वर्षीय पुत्री से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए घूमन सिंह पर पॉस्को एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में घूमन सिंह को कोर्ट से जमानत मिल गई थी और 30 अक्तूबर को तारीख थी। अजीत के अनुसार, 26 अक्तूबर को विपक्षियों ने अपने दो परिजनों के साथ मिलकर घूमन सिंह को जान से मारने की धमकी दी थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि विपक्षियों ने घूमन सिंह की हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया। हालांकि, पोस्टमार्टम सूत्रों के अनुसार घूमन की मौत का कारण फंदे पर लटककर आत्महत्या करना पाया गया। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस जांच और आरोप
थाना मड़ावरा प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि मृतक के पास से एक कागज की पर्ची मिली है। इस पर्ची पर तीन लोगों के नाम लिखे थे। इसे कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आत्महत्या दुष्प्रेरण का मामला
घूमन सिंह की मौत के प्रकरण में पुलिस ने मृतक के पुत्र कैलाश की तहरीर पर कार्रवाई की है। गांव के दौलतराम और उसके पिता तरुआ सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह रिपोर्ट आत्महत्या को दुष्प्रेरित करने की धारा में दर्ज की गई है। पुलिस घटना की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed