{"_id":"23299a788222b752376fa0b0b39b7e3f","slug":"puthiya-kundura-route-start-building-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौथिया कुंडौरा मार्ग का निर्माण शुरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पौथिया कुंडौरा मार्ग का निर्माण शुरू
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Sun, 19 Jul 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौथिया क्षेत्र में राठ मार्ग से हाइवे को जोड़ने वाले जर्जर
विज्ञापन
पौथिया-कुंडौरा मार्ग का मरम्मत कार्य तेज हो गया है। फिलहाल मार्ग की
सफाई, पेड़ों की कटाई व मिट्टी डालने का कार्य शुरू कर दिया गया है। मरम्मत
कार्य पूरा होने से क्षेत्र के लोगों के लिए आवागमन सुलभ हो जाएगा।
ज्ञात हो कि कानपुर सागर राष्ट्रीय मार्ग को जोड़ने वाले इस क्षेत्र में पौथिया कुंडौरा मार्ग है। जो मौजूदा समय में बेहद जर्जर हो गया है। इस मार्ग से डेढ़ दर्जन गांवों के बाशिंदों को सुमेरपुर स्थित मंडी, ब्लाक, रेलवे स्टेशन आदि जगह जाने के लिए वर्ष 1984 में मंडी परिषद ने मार्ग का निर्माण कराया गया था।
मेंटीनेंस के अभाव में यह मार्ग जर्जर हो गया। बीते कई वर्षों से यहां की क्षेत्रीय जनता मार्ग की मरम्मत कराए जाने को लेकर प्रदर्शन तक कर चुकी है। अब इस मार्ग की मरम्मत कार्य शुरू कराए जाने से यहां के बाशिंदों ने राहत की सांस ली है। इस मार्ग की मरम्मत का कार्य लोनिवि द्वारा कराया जा रहा है।
सड़क की मरम्मत का कार्य करा रहे ठेकेदार संदीप यादव ने बताया कि त्वरित विकास आर्थिक योजना के अंतर्गत मार्ग का मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। बताया कि मार्ग लंबाई 6.10 किमी चौड़ाई का टॉप डामरीकरण 3.75 मीटर रहेगा।
जो पूर्व में नियमित सड़क से काफी अधिक है। इसके अलावा दोनों तरफ 1.5 मीटर की कच्ची पटरी बनाई जाएगी। मार्ग में 9 पुलिया है। जिन्हें जरूरत के हिसाब से बढ़ाया जा सकता है।
इस परियोजना को 314.96 करोड़ रुपये से बनाया जा रहा है। इसी लागत में कुंडौरा बस्ती के अंदर करीब 700 मीटर सीसी रोड का भी डामरीकरण किया जाएगा।
बताया कि एसके निगम अधिशासी अभियंता व डीडी यादव सहायक अभियंता इस कार्य का पर्यवेक्षण करेंगे। पौथिया गांव निवासी आनंद अशोक, रामलखन आदि ने कुंडौरा बस्ती में अवैध चबूतरा निर्माण से आवागमन में आ रही बाधा दूर करने के साथ मार्ग निर्माण कराने की मांग की है।