{"_id":"5d0931558ebc3e0594555d9c","slug":"purani-ranjish-mein-chale-goliya-ek-ghayal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में चलीं गोलियां, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुरानी रंजिश में चलीं गोलियां, एक घायल
Wed, 19 Jun 2019 12:15 AM IST
SHIVPRAKASH SHIVPRAKASH
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
Published by: SHIVPRAKASH SHIVPRAKASH
Updated Wed, 19 Jun 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
shoot
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के जखेड़ी गांव में पुरानी रंजिश में एक पक्ष ने शादी वाले घर पर हमला बोल दिया। आधा दर्जन लोगों ने गालीगलौज करते हुए फायरिंग कर दी। अचानक हुई इस गोलीबारी में एक व्यक्ति छर्रे लगने से घायल हो गया। घायल को सीएचसी से जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।
जखेड़ी गांव निवासी रामगोपाल के पुत्र प्रीत कुमार की बुधवार को बरात जानी है। शादी में शामिल होने महोबा जिला थाना महोबकंठ के इटौराबुजुर्ग गांव निवासी उसका साढू रामरतन (60) आया है। मंगलवार शाम घर में मायने पर मिठाई बन रही थी। रामरतन ने बताया कि वह घर के बाहर बैठा था। तभी मोहल्ले के चार सगे भाइयों सहित आधा दर्जन लोग असलहों से लैस होकर आ धमके। इन लोगों ने गांवदारी की रंजिश में गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर करीब 4-5 फायर झोंक दिए।
जिससे वहां भगदड़ मच गई। गोलियों के कई छर्रे उसकी पीठ में जा धंसे। परिजनों ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है। बताया कि दबंगों ने शादी में व्यवधान पैदा करने की धमकी दी थी। जिसकी शिकायत उन्होंने कोतवाली में भी की थी। सीएचसी के डा. आलोक ने बताया कि रामरतन के पीठ में काफी तादाद में छर्रे लगे हैं।
विज्ञापन
जिसे हमीरपुर सदर अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। कोतवाल मनोज शुक्ला ने बताया कि दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर रंजिश चली आ रही है। बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।