{"_id":"5f8f8cffea6e4c35c58cd5846d194f5c","slug":"power-department-of-contract-workers-strike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग के संविदा कर्मियों ने की हड़ताल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली विभाग के संविदा कर्मियों ने की हड़ताल
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Mon, 29 Jun 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछेछा स्थित विकास भवन के बगल में लाइन ठीक करते समय
विज्ञापन
संविदा कर्मी की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। दो संविदा कर्मियों
के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराए जाने से नाराज संविदा कर्मियों ने विरोध में
रविवार को कार्य बहिष्कार कर हड़ताल शुरू कर दी है। संविदा कर्मियों ने
अधिशाषी अभियंता को ज्ञापन देकर मामले की जांच कराकर झूठे मामले में फंसाए
गए संविदा कर्मियों को न्याय दिलाने की मांग की है।
ज्ञात हो कि 25 जून को दोपहर करीब 2 बजे विद्युत उपकेंद्र पौथिया से पोषित सहजना फीडर से जुड़े कुछेछा गांव स्थित विकास भवन के बगल में लाइन ठीक करते समय संविदा कर्मचारी रमेश पुत्र रामपाल निषाद की मौत हो गई थी।
मृतक के पिता ने इस दुर्घटना में संविदा कर्मचारी चंद्रप्रकाश साहू व प्रकाशचंद्र के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिससे दोनों संविदा कर्मचारियों को पुलिस ने कोतवाली में बंद कर दिया।
संविदा कर्मियों को झूठे आरोप में फंसाए जाने पर सभी संविदा कर्मचारी आक्रोशित हैं। संविदा कर्मियों ने रविवार को कार्य बहिष्कार कर पावर हाउस में प्रदर्शन किया।
उन्होंने अधिशाषी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच करा संविदा कर्मियों की रिहाई की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में कमलेश कुमार, बृजेश, आमिर नसीम, रामविलास, अनिल द्विवेदी, रामबाबू, कुलदीप, हरिया, कंधी, रामू, दिनेश कुमार सहित अन्य संविदा कर्मी मौजूद रहे।