फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Pension accounts

8790 लाभार्थियों के खातों में पहुंची पेंशन

Mon, 09 Feb 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Mon, 09 Feb 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
Pension accounts
समाजवादी पेंशन में पात्रों को उनके खातों में धनराशि भेजने की कवायद जारी
विज्ञापन
है। इसके  लिए शासन स्तर से बैंकों से खातों का मिलान कर पेंशन राशि भेजी जा रही है। हालांकि अभी तक 8790 लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया जा चुका है।

समाज कल्याण विभाग ने लाभार्थियों की सूची भी ऑनलाइन कर दी गई है। समाजवादी पेंशन योजना में प्रशासन ने तेजी से कार्य किया। इसका नतीजा रहा कि सभी 30502 खाते ऑनलाइन कर दिए गए। योजना के ज्यादातर लाभार्थी अपनी पास बुक लेकर बैंकों के चक्कर लगाते देखे जा रहे है। ऐसे लोगों को डर है कि कहीं उनका नाम योजना से कट तो नहीं गया है। इसके पीछे 22,500 पेंशन के पात्र निकले है जिन्हें  लक्ष्य कम होने से लाभ नहीं मिल सकेगा। मुख्यविकास अधिकारी अवधेश बहादुर सिंह ने कहा कि समाजवादी पेंशन के लाभार्थियों का ऑनलाइन डाटा लॉक हो चुका है। लखनऊ से पेंशन धारकों के खातो पर धनराशि भेजी जा रही है। कहा कि तीन-चार दिन के अंदर समाजवादी पेंशन से संबंधित सारे खातों पर धनराशि आ जाएगी।  
   

नहीं आई खाते में पेंशन
सुमेरपुर ब्लाक के उजनेड़ी निवासी जसुदिया समाजवादी पेंशन पाने के इंतजार में आए दिन ओबीसी बैंक पौथिया जा रही है। बैंक पहुंची जसुदिया ने कहा कि उसके पास पासबुक है। दिखवा दो कि कहीं उसकी पेंशन तो खाते में नहीं आ गई है। फिलहाल बैंक अधिकारियों ने कहा कि अभी तक पेंशन नहीं आई है।

दे चुकी बैंक का खाता नंबर
पौथिया निवासी आसमा शफी पत्नी कुरैश जब्बात को भी पेंशन आने का इंतजार है। कहती हैं कि ग्राम पंचायत में हुई खुली बैठक में उसका चयन हुआ है। बैंक में उसने खाता भी खुलवा लिया है। खाते का नंबर भी अधिकारियों को दे दिया है। लेकिन पेंशन अभी तक नहीं आई है।

साढ़े बाइस हजार पात्र रह जाएंगे योजना से वंचित
जिले में समाजवादी पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए 77,021 लोगों ने आवेदन किए। लेकिन इन आवेदनों की जांच में करीब 53 हजार पात्र निकले। जबकि शासन ने 30502 लक्ष्य दिया है। जिसके चलते करीब साढ़े बाइस हजार आवेदक लाभ से वंचित रह गए।
 


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed