{"_id":"0c9820e8e98c03dac1d9d00248d0631d","slug":"pageantry-and-policy-could-leave-go-ahead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘आडंबर और कुरीतियों को छोड़ आगे बढ़ें’ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
‘आडंबर और कुरीतियों को छोड़ आगे बढ़ें’
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Sun, 12 Jul 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौदहा कस्बे के नेशनल इंटर कालेज सभागार में महाराजा दक्ष प्रजापति
विज्ञापन
समाजसेवा समिति के सम्मान समारोह में 70 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित
किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए सदर विधायक शिवचरन प्रजापति ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से शिक्षा का रुझान बढ़ेगा। लोगों में चेतना जागृति होगी। हम आडंबर व कुरीतियों को छोड़ शिक्षा या राजनीति में आगे बढ़ने के लिए संगठित हों।
अध्यक्षता सामाजिक संगठन के पदाधिकारी विश्वनाथ प्रजापति ने की। डा.बीडी प्रजापति ने समाज के लोगों से शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया। अतर्रा महाविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रो. सीएल प्रजापति ने बालिकाओं की शिक्षा पर जोर दिया।
रामप्रसाद प्रजापति ने समाज में जागरूकता फैलाए जाने की बात कही। कुम्हार महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रोफेसर डा.मनोज प्रजापति पौथिया ने कहा कि समाज को बुजुर्गों के आदर्शों पर चलना होगा।
कुरारा के नारायणदास अकेला ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे गरीब लोगों को हमें समय अधिक देना होगा। इंटरमीडिएट की परीक्षा में चांदीकला की शशिकला द्वारा 93.6 प्रतिशत अंक पाने पर उसे सम्मानित किया गया।
वहीं चांदीकला गांव की शशिप्रभा ने 91.2, गहरा महोबा निवासी सत्येंद्र कुमार ने 91.2, सिलौली के योगेंद्र राजन ने 91.2 प्रतिशत अंक पाने पर सम्मानित किया गया।
वहीं 17 इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं व हाईस्कूल के 24 मेधावियों द्वारा 85 फीसदी से अधिक अंक पाने पर विधायक सहित अन्य अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर पुरस्कृ त किया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा.इंद्रजीत प्रजापति ने अभिभावकों को बधाई दी। कार्यक्रम आयोजक पूर्व प्रवक्ता स्वामीदीन प्रजापति व नामित सभासद शिवप्रसाद व बिहारीलाल सहित अन्य ने कराया।