फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Other bodies found, police murder case

दूसरा शव भी मिला, पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस

Fri, 19 Aug 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 19 Aug 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Other bodies found, police murder case
इसरार का शव रखकर जाम लगाए परिजन। - फोटो : अमर उजाला

पुराना बेतवा घाट मोहल्ले में बुधवार को जुए के अड्डे पर पुलिस को देख बेतवा नदी में कूदने वाले दूसरे युवक का शव भी रात डेढ़ बजे मिल गया। इस पर फिर बवाल शुरू हो गया। अधिकारियों ने आननफानन एक दरोगा, तीन सिपाहियों और तीन अज्ञात पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया और दोनों मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपया मुआवजा देकर जैसे-तैसे बवाल शांत कराया। इन्हें आसरा योजना से एक-एक आवास और परिवार के एक-एक सदस्य को मानदेय पर नौकरी का भरोसा भी दिया गया है।  

विज्ञापन


इस मामले में दोनों मृतकों के परिजनों की ओर से कोतवाली के दरोगा सुनील कुमार, सिपाही रामशंकर, शिवपाल, अनिल और तीन अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या की अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज हुई है। इन पुलिसकर्मियों ने बुधवार शाम बेतवा घाट पर नदी किनारे जुए के फड़ पर छापा मारकर छह लोगों को दबोच लिया था।
विज्ञापन


इस दौरान खालेपुरा मोहल्ला निवासी इसरार उर्फ गनी (35) पुत्र मुश्ताक और रमेड़ी मोहल्ला निवासी अमित उर्फ राजाभइया पुत्र राजू धुरिया और दो अन्य लोग पुलिस से बचने के लिए बेतवा नदी में कूद गए। दो तो तैरकर बाहर निकल आए। इसरार की डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका शव मिलते ही भीड़ ने कोतवाली में बवाल किया, दो जगह जाम लगाकर पथराव किया। यह बवाल थमा भी नहीं था कि रात डेढ़ बजे अमित का शव भी मिल गया। इस पर फिर बवाल तेज हो गया। अधिकारियों ने बवाल शांत कराने के लिए तुरंत मामला दर्ज कराके मुआवजा दे दिया। पुलिस ने गुरुवार को भोर पहर चार बजे शवों का पोस्टमार्टम कराया।


बवाल फिर न भड़के, इस आशंका से अधिकारियों ने अपने सामने ही अंतिम संस्कार भी कराया। पूरे घटनाक्रम के दौरान डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी भी मुख्यालय में डटे रहे। उन्होंने और एडीएम डा. राजेश प्रजापति ने पीड़ित परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से भी आर्थिक मदद का भरोसा दिया। बवाल के सवाल पर अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार मिश्र ने मृतकों के परिजनों को भरोसा दिया कि उन पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed