फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Order of report on UP 100 spot line spot soldier

यूपी 100 का दरोगा लाइन हाजिर सिपाही पर रिपोर्ट का आदेश

Thu, 08 Feb 2018 11:49 PM IST
अमर उजाला, हमीरपुर
अमर उजाला, हमीरपुर Updated Thu, 08 Feb 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
Order of report on UP 100 spot line spot soldier
यूपी 100 - फोटो : amar ujala
जलालपुर थानाक्षेत्र में बेतवा पुल पर पुलिस कर्मचारियों द्वारा की जा रही वसूली का वीडियो वायरल होने के मामले में गुरुवार को यूपी 100 के दरोगा और चालक को लाइन हाजिर किया गया है। जबकि एक सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश हुआ है। मामले की जांच एसपी ने सीओ सदर को सौंपी है।
विज्ञापन


जलालपुर थानाक्षेत्र के बेतवा नदी पुल के पास बीती बुधवार सुबह पीआरवी संख्या- 1245 का पूरा स्टाफ अवैध वसूली करते हुए देखा गया। इस बीच किसी राहगीर ने अवैध वसूली का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इस खबर के चैनल में प्रसारित होने के बाद अधिकारियों की नींद उड़ गई। प्रभारी एसपी लाल साहब यादव ने बताया कि पूरे प्रकरण की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट जलालपुर थानाध्यक्ष शिवमूरत यादव से मांगी गई थी।
विज्ञापन


इसके बाद गुरुवार को पीआरवी 1245 के दरोगा रामबिलास शुक्ला और चालक अरुण कुमार को लाइन हाजिर किया गया है। देर शाम एसपी ने सिपाही निहालुद्दीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। इनके स्थान पर पुलिस लाइन से आरक्षी मोहम्मद फारुख, चालक असलम व सिपाही अरुण की तैनाती की गई है।  पूरे प्रकरण की जांच सदर सीओ रजनीश उपाध्याय को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में जलालपुर थानाध्यक्ष शिवमूरत का कहना है कि यूपी 100 के जिला प्रभारी वीरेंद्र सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed