{"_id":"74653dc87eeb7c3b603f2d82133c29c9","slug":"officers-for-deployment-of-ddc-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीसी चुनाव के लिए अधिकारियों की तैनाती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीडीसी चुनाव के लिए अधिकारियों की तैनाती
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
Updated Sun, 20 Sep 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी संध्या तिवारी ने रिटर्निंग आफीसर व सहायक रिटर्निंग
आफीसरों को जिम्मेदारी सौंपी है। चार चरणों में होने वाले जिला पंचायत
सदस्यों के चुनाव में चार सहायक रिटर्निंग आफीसरों की तैनाती की है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन अधिकारी (रिटर्निंग आफीसर) सीडीओ अवधेश बहादुर सिंह को बनाया है। जो जिला पंचायत सदस्य क ी सभी सीटों पर काम करेंगे।
प्रथम चरण में राठ और मुस्करा विकास खंडों में पड़ने वाली पांच डीडीसी सीटों सैदपुर, नौरंगा, वीरा, मुस्करा व बिवांर के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी (सहायक रिटर्निग आफीसर) राजेंद्र प्रसाद भूमि संरक्षण अधिकारी सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग (प्रथम) को लगाया गया है।
इसी तरह दूसरे चरण में होने वाले डीडीसी के चुनाव में सहायक अभियंता लोनिवि निर्माणखंड-2 मनोज कुमार को सरीला व गोहांड विकासखंडों में पड़ने वाली चार सीटों रिहुंटा, जरिया, जलालपुर व बिहूंनीकला की जिम्मेदारी सौंपी है।
वहीं तीसरे चरण में कुरारा व सुमेरपुर विकासखंड की पांच सीटों कुरारा देहात, झलोखर, पौथिया, टेढ़ा व छानी के सहायक रिटर्निग आफीसर डीआरडीए के एई लक्ष्मीप्रसाद निरंजन बनाए गए हैं। जबकि चौथे चरण में मौदहा ब्लॉक की चार सीटों इंगोहटा, अरतरा, सिसोलर व कुनेहटा का प्रभार उपायुक्त श्रम रोजगार महेंद्र देव को सौंपा है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक डा.चंद्रशेखर मालवीय व लोनिवि (निर्माणखंड-1) के सहायक अभियंता दिनेश सिंह को अतिरिक्त में रखा गया है। उन्होंने जारी निर्देश में कहा है कि जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए जिला मुख्यालय में नाम निर्देशन पत्रों की प्राप्ति व वापसी, प्रतीक आवंटन संबंधी कार्रवाई करेंगे। वहीं नामांकन पत्रों की जांच व परिणाम की घोषणा जिला मुख्यालय में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा की जाएगी।