फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   No Entry Do not follow in the city

शहर में नो इंट्री का नहीं हो रहा पालन

Fri, 21 Aug 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Fri, 21 Aug 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
 No Entry Do not follow in the city

मुख्यालय के बस स्टैंड पर तो जाम से जूझना तो रोज की बात है। इस जाम में

विज्ञापन
भारी वाहन चालक जितने दोषी हैं, उतनी ही दोषी यातायात पुलिस भी है। नो इंट्री के समय भारी वाहनों को यातायात पुलिस निकालने से परहेज नहीं कर रही है।

कोतवाली पुलिस ने वाहनों पर लगाम लगाने का अभियान छेड़ रखा है। साथ ही रोडवेज बस चालक भी अपनी मनमानी पर उतारू हैं।

बसों पर यात्रियों को बस स्टैंड के अंदर से न बैठाकर महिला डिग्री कालेज के गेट या दूसरी तरफ कलेक्ट्रेट गेट के निकट बैठाया जाता है। ऐसे में जाम लगना स्वाभाविक है।

अमन शहीद से लेकर रानी लक्ष्मीबाई तिराहे तक कई कालेज हैं। इसी मार्ग में कलक्ट्रेट, जजी, बैंकें व अन्य सरकारी कार्यालय हैं। लक्ष्मीबाई से लेकर कालपी चौराहा तक व्यस्ततम मार्ग होने से आए दिन दुर्घटनाएं होने का खतरा रहता है।

इस मार्ग पर उच्चाधिकारियों के वाहन भी दिन भर दौड़ते हैं। भीड़भाड़ वाले इस मार्ग पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सुबह 8 से रात 8 बजे तक नो इंट्री लगाई गई है। यह नो इंट्री कई साल से जारी है।

नो इंट्री काफी हद तक इस मार्ग पर दुर्घटनाओं को रोकने में कारगर साबित हुई है।

मगर इन दिनों स्कूल कालेजों के समय नो इंट्री की खुलेआम धज्जियां उड़ती नजर आ रही हैं और दिन में भी खाली व मौरंग भरे भारी वाहन प्रतिबंधित मार्ग में बेखौफ होकर निकल रहे हैं।

जिससे बस स्टैंड के आसपास दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है। इस जाम के पीछे रोडवेज के चालक भी कम दोषी नहीं है। कोतवाल पीके यादव ने कहा कि नो इंट्री का शहर के अंदर पालन कराया जाएगा। भारी वाहनों की धरपकड़ जारी है। अभी सात भारी वाहनों पर कार्रवाई की है। 13 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया है। यातायात पुलिस को नो इंट्री का पालन कराना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed