फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Next to the police station in the mobile store theft

कोतवाली के बगल में मोबाइल की दुकान में चोरी

Wed, 01 Mar 2017 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Wed, 01 Mar 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
Next to the police station in the mobile store theft
घटना की जानकारी देता दुकानदार गजेंद्र। - फोटो : अमर उजाला
चोरी की घटनाओं की कस्बे में बाढ़ सी आ गई है। कोतवाली पुलिस चोरों को पकड़ने में पूरी तरह से नाकाम है। लगातार हो रहीं चोरियों से लोगों में दहशत है। मंगलवार की रात चोरों ने कोतवाली से सटी एक मोबाइल की दुकान का ताला तोड़ एक प्रिंटर, एक लेमिनेशन मशीन सहित कुछ नकदी ले गए। पीड़ित ने थाने
विज्ञापन


में तहरीर दी है। चरखारी रोड़ मोहल्ला निवासी गजेंद्र पांचाल पुत्र हरीशंकर पांचाल कोतवाली गेट के पास मोबाइल की दुकान किए है। गजेंद्र ने बताया कि मंगलवार की शाम वह अपनी दुकान बंद कर घर चला गया। बताया कि सुबह जब उसने दुकान पर पहुंच कर देखा तो दोनों ताले टूटे पडे थे। बताया कि चोर
विज्ञापन


दुकान में रखा लेजर प्रिंटर, एक लेमिनेशन मशीन सहित गोलक में रखे करीब ढाई सौ रुपये ले गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल शुरू कर दी। बता दें कि कस्बे की यह नौंवी चोरी है। लगातार हो रही चोरियों की घटनाओं पर पुलिस अंकुश नहीं लगा पा रही है। कोतवाल गुलाब त्रिपाठी ने बताया कि चोराें की तलाश के लिए टीमें लगा दी हैं। वहीं लोगों का कहना था कि पुलिस गश्त न होने से चोरियां बढ़ रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed