{"_id":"595938164f1c1b1d4d8b47ec","slug":"mooring-from-the-gutters-mined","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले से मौरंग खनन करते चार धरे गए ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाले से मौरंग खनन करते चार धरे गए
अमर उजाला ब्यूरो/हमीरपुर
Updated Sun, 02 Jul 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
मौरंग खुदाई करते गए आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरीला। जरिया थानाक्षेत्र के अमूंद गांव के पास नाले में जेसीबी से अवैध मौरंग खनन कर रहे चार लोगाें को थाना पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने एक जेसीबी व दो ट्रैक्टर बरामद किए हैं। पकड़े गए चारों युवकों के विरुद्ध खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसमें एक हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है।
विज्ञापन
क्षेत्र में चोरी छिपे बेतवा नदी व नालों से अवैध मौरंग खनन का कार्य चल रहा है।
शनिवार को अमूंद गांव के बाहर गढ़ी नाले में रात्रि करीब 12 बजे जेसीबी से मौरंग खनन करने की सूचना थाना पुलिस को मिली। थानाध्यक्ष घनश्याम पांडेय ने बताया कि मौके पर जगदीश राजपूत निवासी मोहल्ला मांझखोर सरीला तथा जेसीबी मशीन का चालक सुदर्शन निवासी बरगवां अवैध मौरंग खनन कर रहे थे। जगदेव निवासी अमूंद व विपिन निवासी अकौना थाना राठ अपने ट्रैक्टराें में मौरंग भरकर ले जाने की फिराक में थे। उन्होंने बताया कि पुलिस की भनक लगते ही भगदड़ मच गई लेकिन मौके से सभी को दबोच लिया गया है तथा एक जेसीबी मशीन व मौरंग से भरे दो ट्रैक्टर ट्राली भी बरामद कर लिया है। जिन्हें सीज कर दिया गया है। पकड़े गए चारों आरोपियों के विरुद्ध चोरी से अवैध खनन करने का मामला दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मौके पर पकड़े गए जेसीबी मालिक जगदीश थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में किसी भी सूरत में अवैध खनन व अनैतिक कार्य नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन