फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Miscreants hurled hand grenade at the bank manager

बैंक मैनेजर पर बदमाशों ने फेंका हथगोला

Tue, 31 May 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Tue, 31 May 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Miscreants hurled hand grenade at the bank manager
प्रतीकात्मक। - फोटो : अमर उजाला

गहरौली गांव स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक बंद कर वापस मौदहा जा रहे शाखा प्रबंधक पर इमिलिया गांव के निकट पीछे चल रहे बाइक सवार दो लोगों ने हथगोले से हमला कर दिया। उनका हाथ व पैर जख्मी हुआ है। सूचना पर आनन फानन में थाना पुलिस पहुंची और उन्हें मुस्करा सीएचसी में भर्ती कराया।

विज्ञापन

    
गहरौली गांव स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक नागेंद्र उपाध्याय सोमवार को बैंक बंद कर रोजाना की तरह मौदहा कस्बा की ओर बाइक से जा रहे थे। तभी इमिलिया गांव के पास पीछे से घात लगाए चल रहे बाइक सवार दो लोगों ने उन पर हथगोले से हमलाकर कर दिया।
विज्ञापन


जिसमें वह घायल हो गए। शाखा प्रबंधक ने बताया कि बाइक सवार गांव से ही उनके पीछे लग गए। जैसे ही वह गहरौली और इमिलिया के बीच पहुंचे, तभी दो बाइक सवारों ने उनके ऊपर हथगोला फेंक दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। शाखा प्रबंधक ने दूरभाष पर थाना पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष जीएस दुबे घटनास्थल पर पहुंचे और घटना का निरीक्षण करने के साथ ही उन्हें मुस्करा सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं, सूचना पर बैंक स्टाफ के साथ गहरौली गांव के लोग भी हालचाल लेने पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।


आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें छुट्टी दे दी। गौरतलब हो कि पिछले साल भी शाखा प्रबंधक रहे प्रमोद पांडेय पर गहरौली और इमिलिया के बीच बाइक सवार बदमाशों ने मारापीटा था और बैंक की चाबियां छीनकर ले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed