फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Millions crossed jewelry and cash from burglars

चोरों ने पार किया लाखों के जेवर व नकदी

Wed, 09 Sep 2015 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर। Updated Wed, 09 Sep 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
Millions crossed jewelry and cash from burglars
मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे के पुराने अस्पताल के निकट मराठीपुरा मोहल्ले में
विज्ञापन
बीती रात दो मंजिला मकान में शातिर चोरों ने अलमारी का लॉकर तोड़ लाखों के जेवर व नकदी पार कर दी। घटना के समय पूरा परिवार मकान के ऊपरी हिस्से में सो रहा था।

गृहस्वामी का दावा है कि चोर अपने साथ करीब 6 लाख के जेवर व नकदी ले गए। हालांकि परिवार में लाइसेंसी राइफल भी है लेकिन चोर उस कमरे में नहीं घुसे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुरानी अस्पताल के निकट भवानी गांव निवासी बाबू सिंह व लाला भवानी का दो मंजिला मकान है। बीती रात बाबू सिंह घर में थे। परिवार के तमाम लोग दो मंजिला मकान के ऊपरी हिस्से में सो रहे थे।

उसका छोटा भाई लाला बाहर गया हुआ था। रात करीब दो बजे मकान में शातिर चोरों ने प्रवेश किया। पहले नीचे के दो कमरों में लोहे के दरवाजों के कुंडे तोड़े। इस हिस्से में एक किराएदार भी रहता है। उसके दरवाजों पर बाहर से कुंडी लगा दी गई। यहां से सामान पार करने के बाद चोर ऊपरी मंजिल में पहुंचे।

वहां रखी अलमारी का शेफ तोड़ा व इसमें रखे कारतूस भी निकाल लिए। इस दौरान परिवार को इसकी भनक तक नहीं लगी। ऐसा अनुमान है कि चोरों ने किसी ऐसे केमिकल का इस्तेमाल किया जिससे ये लोग बेहोश हो गए।

सुबह जब इनकी आंख खुली तो घर का सारा सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। यह देख परिजन दंग रह गए। परिवार के मुखिया बाबू सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चोर जेवर व नकदी सहित करीब 6 लाख रुपये का माल उठा ले गए।

इसमें सोने की छह अंगूठियां, तीन जंजीरें, बाला, झुमके, चांदी के 150 सिक्के, चांदी के नारियल, गणेश, 15 चूड़ियां व अन्य जेवर व 20 हजार की नकदी शामिल है। वहीं, गृहस्वामी राइफल लेकर जिस कमरे में सो रहा था वहां चोर नहीं पहुंचे। इससे घटना को लेकर थोड़ा संदेह भी है।

जानकारों के अनुसार यदि चोरों को इस बात की जानकारी थी तो वे भी सशस्त्र होकर ही आते। ऐसे में ये चोर लाइसेंसी बंदूक भी नहीं छोड़ते। घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी उमर दराज खां व कोतवाल हवलदार सिंह ने जांच पड़ताल की। पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed