फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Milk production was lower in the absence of rain

बारिश न होने से दूध का उत्पादन हुआ कम

Mon, 10 Aug 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Mon, 10 Aug 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
Milk production was lower in the absence of rain

बारिश न होने से दुधारू पशुओं के सामने हरे चारे का संकट है। जिससे दुधारू

विज्ञापन
पशुओं का दूध कम हो गया है। यही कारण है कि कस्बे में संचालित चिलिंग प्लांट में भी पर्याप्त दूध न आने की समस्या बनी हुई है। वहीं हमीरपुर दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड किसानों को अच्छी नस्ल के मवेशी पालने के लिए जागरूक कर रहा है।

कस्बे में संचालित चिलिंग प्लांट में अगस्त माह से दूध की आवक बढ़ने का क्रम शुरू हो जाता था। लेकिन इस साल पर्याप्त वर्षा न होने से मवेेशियों को हरा चारा नहीं मिल पा रहा है। जिससे दूध का उत्पादन नहीं बढ़ रहा है।

दूध का उत्पादन न बढ़ने से चिलिंग प्लांट में ज्यादा दूध नहीं पहुंच रहा है। इसके साथ ही दूसरे जनपदों के प्राइवेट डेयरी वाले क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर दूध की खरीददारी कर ले जा रहे हैं।

इसका भी असर चिलिंग प्लांट में देखने को मिल रहा है। जनपद में पशुपालक अच्छी नस्ल के पशुओं का नहीं पाल रहा हैं और न ही दुधारू पशुओं के खान पान पर उचित व्यवस्था कर रहा है। जिससे दूध का उत्पादन कम हो रहा है।

दुग्ध संघ के प्रबंधक डा.पीके खत्री ने कहा कि जिले में 240 समितियां पंजीकृत है। इसमें 100 समितियां क्रियाशील हैं। करीब दो हजार लीटर दूध मौजूदा समय में आ रहा है।

जिला मुख्यालय व सुमेरपुर कस्बे में लोगों को दूध उपलब्ध कराने के लिए 25 केंद्र संचालित है। इन केंद्रों से जरूरतमंद लोगों को दूध बेचा जाता है। प्रतिदिन 500 लीटर दूध इन केंद्रों से बिक रहा है।

25 केंद्रों में 17 केंद्र जिला मुख्यालय व 8 केंद्र सुमेरपुर कस्बे में संचालित हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed