फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Mbiu machine tested load capacity of the bridge

एमबीआईयू मशीन ने परखी पुल की भार क्षमता

Sat, 11 Jul 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Sat, 11 Jul 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
Mbiu machine tested load capacity of the bridge

बार-बार क्षतिग्रस्त हो रहे यमुना पुल की स्लैब व बीमों की भार क्षमता

विज्ञापन
आंकने का काम शुक्रवार को हुआ। पीएनसी के वरिष्ठ इंजीनियर अपर जिलाधिकारी की मौजूदगी में मेजर ब्रिज इनपेक्शन यूनिट (एमबीआईयू) मशीन के जरिए तीन घंटे तक पुल की जांच पड़ताल करते रहे।

गौरतलब हो कि 19 जून और 1 जुलाई को यमुना पुल के क्षतिग्रस्त होने से पुल के ऊपर से भारी वाहनों की आवाजाही बंद है। क्षतिग्रस्त हिस्से के ऊपर ओवरब्रिज बनाकर हल्के वाहनों को निकलने की अनुमति दी गई है।

इसी बीच निर्माण इकाई पीएनसी के इंजीनियरों द्वारा पुल की क्षतिग्रस्त चार बीमों की मरम्मत कार्य जारी है। इसके पहले भी यमुना ब्रिज की स्लैब चार बार धंस चुकी है। जिससे महीनाें यातायात बाधित रहा है।

बार-बार डैमेज होे रहे पुल का मुख्य कारण इंजीनियर ओवरलोड बता रहे हैं। पीएनसी के अवर अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि अब तक छह बार क्षतिग्रस्त हो चुके पुल का सही कारण जानने के लिए कंपनी की एनएचएआई इलाहाबाद से मेजर ब्रिज इनपेक्शन यूनिट को मुख्यालय लाया गया है। जो पूरे पुल की जांच कर रही है।

बताया कि अपर जिलाधिकारी कुंजबिहारी अग्रवाल, कंपनी के जनरल मैनेजर पीएस खंडूरी की मौजूदगी में पूरे पुल की स्नोग्राफी कराई जा रही है। बताया कि यह कंप्यूटराइज्ड मशीन है। इस मशीन से पुल की भार क्षमता, पुल की अवधि व पुल के बार बार टूटने के कारण का पता लग सके गा। जिसकी रिपोर्ट शाम को जिलाधिकारी को दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed