फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Looted bikes and rupees

तमंचा अड़ा कर लूट ले गए बाइक और रुपए

Sun, 04 Jun 2017 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Sun, 04 Jun 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
Looted bikes and rupees
राठ में लूट की घटना की जानकारी देता नीलू - फोटो : अमर उजाला
 बहन की ननद की शादी में जा रहे युवक को तीन बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा अड़ाकर रोक लिया और मारपीट की। बाइक, 5600 रुपये और मोबाइल लूट कर ले गए। पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन



कोतवाली के गल्हिया गांव निवासी नीलू पुत्र रामकिशुन ने बताया कि मुस्करा थाने के बिहूनीखुर्द गांव में उसकी बहन की ससुराल है। शनिवार को बहन की ननद की शादी थी। शनिवार रात करीब 10 बजे वह बाइक से वहीं जा रहा था कि तभी राठ-हमीरपुर मार्ग पर साईं मंदिर के पास पहले से घात लगाए खडे़ बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसकी बाइक के आगे अपनी बाइक लगाकर उसे रोक लिया।
विज्ञापन


एक बदमाश ने उसके सीने पर तमंचा अड़ा दिया, दूसरे बदमाश ने उसका मोबाइल छीन लिया और मारने पीटने लगा। बदमाश उसकी जेब में पड़े 5600 रुपये और बाइक लूटकर ले गए। उसे धमकी दी कि पुलिस में शिकायत की तो खैर नहीं। बाद में बदमाश राठ की ओर भाग निकले। कोतवाल घनश्याम पांडे ने बताया कि भुक्तभोगी की निशानदेही पर बदमाशों की तलाश की जा रही है। पुलिस आशंका के आधार पर कुछ बदमाशों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने  युवक का डाक्टरी परीक्षण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed