फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Long fasting husband Omar sought

व्रत रख पति की मांगी लंबी उमर

Thu, 17 Sep 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Thu, 17 Sep 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
Long fasting husband Omar sought

हरि तालिका तीज पर सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत

विज्ञापन
रखकर पति की दीर्घायु की कामना की। महिलाओं ने घरों में गौरा-पार्वती की मिटटी से बनी प्रतिमाएं के सामने रात भर जागरण कर भजन कीर्तन किया। सुबह ब्रह्म बेला में नदियों और पोखरों में पूजा अर्चना कर विसर्जन किया।

बुधवार की शाम सुहागिनों ने हर तालिका तीज पर निर्जला व्रत रखा। घरों में शिव पार्वती की पूजा अर्चना कर पति की दीर्घायु तथा कुंवारी कन्याओं ने सुयोग्य वर पाने के लिए भगवान शंकर पार्वती की उपासना कर जागरण किया। सुबह महिलाओं ने चौपरा मंदिर तालाब जाकर टोकरी में मिट्टी से बनी गौरा पार्वती की प्रतिमाएं रख उन्हें विसर्जित किया।

इसके बाद भगवान शंकर का जलाभिषेक कर अन्न जल ग्रहण किया। हर तालिका तीज पर चौपरेश्वर मंदिर तालाब सहित कस्बे के तालाबों में महिलाओं की भीड़ उमड़ी। रामलीला मैदान में बघराजन देवी मंदिर समिति द्वारा कराए आर्केस्ट्रा पार्टी का आनंद लोगों ने सारी रात लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed