फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Lawyers in support of trading suspended

वकीलों के समर्थन में बाजार बंद रहा

Mon, 31 Aug 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर Updated Mon, 31 Aug 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
Lawyers in support of trading suspended

अघोषित बिजली कटौती का विरोध करने पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
होने से वकील आंदोलित हैं। सोमवार को वकीलों के साथ व्यापार मंडल व कांग्रेस भी जुड़ गई। व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंदकर लोगों ने प्रशासन के प्रति विरोध जता मुकदमा वापस लेने की मांग की।

गौरतलब हो कि 19 अगस्त को अघोषित विद्युत कटौती को लेकर अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर पावर कारपोरेशन कार्यालय पहुंचकर विरोध जताया था। साथ ही बस स्टैंड चौराहे पर जाम लगाकर जमकर नारेबाजी की थी।

जिस पर प्रशासन ने करीब 40 अज्ञात अधिवक्ताओं के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के साथ ही अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया।

जिससे अधिवक्ताओं में आक्रोश फूट पड़ा और वह न्यायिक कार्य से विरत रहकर जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय का पूरी तरह से बायकाट कर दिया। करीब 11 दिनों तक अधिवक्ताओं का यह संघर्ष चलता रहा।

जिस पर अधिवक्ता संघ ने बैठक कर जनपद के विभिन्न संगठनों से सहयोग मांगा और सोमवार को जनपद का पूरा व्यापार बंद रखने की अपील की थी। इस दौरान मोहन स्वरूप पाठक, सुरेश सिंह गौतम, महेश प्रसाद साहू, प्रकाशचंद्र ओमर सहित आधा सैकड़ा अधिवक्ता मौजूद रहे।

उधर, अधिवक्ताओं के आह्वान पर सोमवार को जिले के व्यापारी भी कटौती के विरोध में प्रतिष्ठान बंदकर सड़कों पर उतर आए। नगर उद्योग व्यापार मंडल प्रतिनिधि ने ऊर्जा मंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।

इस दौरान सूर्य कुमार, धीरेंद्र, राकेश साहू, गोविंद, तौकीरूल इस्लाम, कमल गुप्ता, अंजनी गुप्ता, अजय निषाद, इकबाल अहमद, अजय अवस्थी, मो. कलीम, धर्मेंद्र दीक्षित, मनीष साहू, आलोक गुप्ता, धर्मेंद्र साहू, रामऔतार, संजय गुप्ता आदि व्यापारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed