फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   " Law and order in the state collapsed , SP leader run the station '

‘प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त, सपाई चलाते थाने’

Tue, 04 Aug 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Tue, 04 Aug 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
 " Law and order in the state collapsed , SP leader run the station '

छेड़खानी से क्षुब्ध छात्रा के आत्मदाह करने के मामले

विज्ञापन
में चल रहे धरना प्रदर्शन की गूंज दिल्ली तक पहुंच गई है। मंगलवार को कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पार्टी प्रवक्ता शोभा ओझा मृतकों के परिजनों से मिलीं। उन्होंने सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। फिर वह पाथादेवी मंदिर के पास धरने पर बैठी महिलाओं से मिलीं।

शोभा ओझा ने कहा कि वह महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को कतई बर्दाश्त नहीं करेंगी। बताया कि आगामी 17 अगस्त को प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री के नेतृत्व में हमारी पार्टी विधानसभा का घेराव करेगी।

पार्टी ग्रामीणों के साथ है। खुद पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी से इस प्रकरण पर चर्चा करेंगी। कांग्रेस के प्रदेश की महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रतिमा सिंह, सीमा खान अध्यक्ष बांदा, अभिजीत सांगा, राठ विधायक गयादीन अनुरागी, नंदराम सोनकर, युगराज भदौरिया, दिनेश सिंह,

शारदा सिंह व पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह नन्ना, संजयवीर लोधी, देवेंद्र मोहन चौबे, जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह सहित अन्य कांग्रेसी रहे।

शोभा ओझा ने मंगलवार की दोपहर बिवांर जाने से पहले मुख्यालय स्थित पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस में पत्रकारों से कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है और सपाई थाने चलाते हैं। कहा कि प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष का गृह जनपद होने के बावजूद उनका न आना सरकार की संवेदन हीनता को दर्शाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed