फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Jhrkhurani gang robbed the young man

जहरखुरानी गिरोह ने युवक को लूटा

Fri, 19 Aug 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 19 Aug 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर घर जा रहे एक युवक को रोडवेज बस में जहर खुरानी गिरोह ने अपना  शिकार बनाकर 15 हजार रुपये और मोबाइल पार कर दिया। बेहोशी की हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


कस्बे के कांशीराम कालोनी निवासी लक्ष्मी प्रसाद सोनी का पुत्र आशीष (17) हैदराबाद में काम करता है। रक्षाबंधन पर वह अपने घर आ रहा था। बुधवार दोपहर झांसी रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद वह राठ आने के लिए रोडवेज बस में बैठ गया। आशीष ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे जब बस मऊरानीपुर के पास पहुंची तो उसकी सीट पर बैठे दो युवकों ने उसे कोल्ड ड्रिंक पीने को दी।
विज्ञापन


बताया कि युवकों के बार-बार कहने पर उसने कोल्ड ड्रिंक पी ली। बताया कि कुछ देर बाद वह बेहोश हो गया और उसे कुछ पता नहीं चला। शाम करीब चार बजे बस के राठ पहुंचने पर परिचालक ने सीट पर उसे बेहोशी की हालत में देखा तो अस्पताल में भर्ती कराया। इसी दौरान कुछ ई-रिक्शा चालकों ने उसे पहचान लिया और उसके परिजनों को खबर दी। इलाज के बाद गुरुवार सुबह उसे होश आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed