फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   JCB began digging of the pond with metering

तालाब की पैमाइश के साथ जेसीबी से खुदाई शुरू

Mon, 18 May 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Mon, 18 May 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
JCB began digging of the pond with metering
मौदहा कस्बे में सबसे बड़े रकबे में फैले मीरा तालाब के दिन
विज्ञापन
बहुरने की उम्मीद बढ़ गई है। तालाब की भूमि पर भारी अतिक्रमण कर गेहूं की खेती करने पर अमर उजाला ने इस खबर को 27 अप्रैल को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। फिलहाल जिलाधिकारी संध्या तिवारी की पहल पर रविवार को तालाब की नापजोख शुरू हुई, इसी के साथ जेसीबी से खुदाई का कार्य नगर पालिका परिषद ने शुरू करा दिया है।

मीरा तालाब 50 एकड़ से अधिक रकबे में फैला है। मौजूदा समय में पूरी तक सूख चुका है। इस तालाब की भूमि पर अवैध तरीके से गेहूं की खेती की जा रही है, साथ ही तालाब का पानी सिंचाई में इस्तेमाल किया जा रहा है।

यह तालाब अपने धार्मिक व ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध हैं। यहां पर कंस वध व नागनाथन लीला होती है।  तालाब में कभी कमल की खेती होती रही है। वहीं आज तालाब की स्थिति यह है कि इसके भीटों में अतिक्रमण है।

लोगों नेकब्जा कर पक्के  भवन बना रखे हैं। जिलाधिकारी के आदेश पर रविवार को नगर पालिका परिषद ने इस कार्य की पहल कर दी। तालाब के  रकबे की नपाई हुई इसी के साथ जेसीबी से खुदाई का काम शुरू हो गया।

पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि बाल्मीकि गोस्वामी व सभासद तथा पालिका कर्मी सुशील व कामता ने सुबह से ही इस तालाब की खुदाई का कार्य प्रारंभ करा दिया। वहीं लेखपाल द्वारा इसकी पैमाइश का कार्य भी शुरू हुआ।

अध्यक्ष प्रतिनिधि ने बताया कि जिलाधिकारी इस कार्य को स्वयं देखेंगी। उन्होंने कहा कि रकबे की पैमाइश अभी पूरी नहीं हुई है। यह आगे भी जारी रहेगी। कहा कि जितनी जल्दी हो सकेगा वह टूटे हुए घाटों का निर्माण कराकर अतिक्रमण तथा कब्जे हटवाने का प्रयास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed