{"_id":"58b0689b4f1c1b2b69b26b40","slug":"jail-having-objectionable-photo-on-facebook","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर आपत्तिजनक तस्वीर डालने वाले को जेल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेसबुक पर आपत्तिजनक तस्वीर डालने वाले को जेल
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Fri, 24 Feb 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
मौदहा कोतवाली में मौजूद भीड़ को समझाते एसडीएम व सीओ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धार्मिक मामले में फेसबुक पर आपत्तिजनक तस्वीर डालकर उस पर कमेंट करने पर एक वर्ग विशेष के सैकड़ाें लोग सड़क पर उतर आए। गुरुवार देर रात तक कोतवाली में हंगामा होता रहा। मामले की एफआईआर दर्ज होने के साथ ही अधिकारियों ने आरोपियों के गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद लोग घरों को
लौटे। देर रात आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को दोपहर बाद इमाम चौक पूर्वी तरौस में बड़ी संख्या में युवा एकत्र हो गए और वह इस मामले से सभी लोगों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। बड़े बुजुर्गों और प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्रवाई के लिए तीन दिन का समय मांग कर लोगों को
शांत कराया। कस्बा निवासी अताउर्रहमान ने बीती देर रात मामले की एफआईआर दर्ज कराई। आरोप लगाया कि कस्बे के नेशनल मार्ग निवासी आयुष गुप्ता ने गोमाता सेवा संघ व्हाटस ग्रुप से धार्मिक मामले में भेजी गई तस्वीर व किए गए कमेंट को फे सबुक में डाला है। उपजिलाधिकारी मो.रिजवान व क्षेत्राधिकारी
विज्ञापन
आरएन सिंह ने रात 11 बजे तक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को सुबह उसे जेल भेज दिया गया। सीओ ने कहा कि इस तरह की अफवाह पर एनएसए की कार्रवाई की जाएगी। उधर, जुमे की नमाज के बाद बड़ी संख्या में युवक छोटे अलाव मैदान में एकत्र हो गए और मांग करने लगे कि लगातार कई
बार धार्मिक मामलों में गलत पोस्ट कर उनकी भावनाओं का आहत किया जा रहा है। जबकि प्रशासन कठोर कार्रवाई नहीं कर रहा है। युवाओं का आक्रोश देखकर पुन: अधिकारी पहुंचे और लोगों को शांत कराया।