{"_id":"576ed3444f1c1bc379b47d50","slug":"in-the-middle-slat-fire-on-old-enmity","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में अधेड़ पर झोंका फायर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुरानी रंजिश में अधेड़ पर झोंका फायर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sun, 26 Jun 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर समीर दत्ता सड़क से करीब 25 फुट नीचे जा गिरे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जरिया थानाक्षेत्र के इटैलियाबाजा गांव में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने अधेड़ पर फायर झोंक दिया। लेकिन वह बाल-बाल बच गया। अधेड़ की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के इटैलियाबाजा गांव के खलक सिंह की गांव में कुछ लोगों से पुरानी रंजिश चल रही है। थाने में दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार शाम वह घर में था तभी गांव के राघवेंद्र, चंद्रपाल व जयसिंह शराब के नशे में धुत होकर आए और घर के दरवाजे आकर गाली गलौज करने लगे।
विज्ञापन
जब वह उन्हें समझाने की नीयत से बाहर आया तो उन्होंने तमंचे से फायर झोंक दिया। किसी तरह वह जान बचाकर घर में घुस गया। जिसके बाद तीनों उसके घर का दरवाजा तोड़ने का प्रयास करते रहे। मगर वह सफल नहीं हुए और भाग गए।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष स्वामीनाथ ने बताया कि तहरीर मिल गई है। हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।