{"_id":"de34e883864cbac7f56e1ffaa9eab703","slug":"improved-health-care-for-malnourished-children-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देखरेख से कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य सुधरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देखरेख से कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य सुधरा
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sun, 01 Feb 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी संध्या तिवारी ने गोद लिए पाटनपुर गांव पहुंचकर स्वास्थ्य टीम
विज्ञापन
से कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया। डीएम ने ग्रामीणों की
समस्याएं सुन कहा कि कुपोषण दूर करना पहला लक्ष्य है। इस पर परिजन भी ध्यान
दें। परीक्षण में सभी बच्चों का वजन बढ़ना पाया गया।
शनिवार दोपहर बाद डीएम पाटनपुर गांव पहुंची। इस गांव में सात बच्चे कुपोषित है। इन बच्चों की देखभाल जिलाधिकारी के निर्देश पर हो रही है। डीएम ने स्वास्थ्य टीम से बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया। परीक्षण में सभी बच्चों का वजन बढ़ना पाया गया। इसमें एक बच्चा आंशिक रुप से कुपोषित निकला।
डीएम ने परिजनों से कहा कि कुपोषण दूर करने के लिए अभिभावकों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। हरी सब्जी व दालें खिलाने के साथ ही पुष्टाहार व दवाओं का उपयोग करें। ग्रामीणों ने गांव के ऐतिहासिक तालाब की खुदाई कराने के अलावा पेंशन योजना, इंदिरा व लोहिया आवास, अंत्योदय राशन कार्ड दिलाने की मांग की।
बताया गया कि ज्यादातर गरीबों के नाम बीपीएल सूची में नहीं है। इस दौरान एसडीएम प्रवीणा अग्रवाल, बीएसए डा.रामचंद्र, डीपीआरओ इंद्रपाल सोनकर, सीडीपीओ इंद्रपाल सिंह, सीएचसी के प्रभारी डा.अनिल सचान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।