फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   I welcome the gathering place between advocates

अधिवक्ताओं के जमावड़े के बीच होता रहा स्वागत

Fri, 28 Aug 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Fri, 28 Aug 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
I welcome the gathering place between advocates

भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गुरुवार को जिला

विज्ञापन
अधिवक्ता संघ का चुनाव सकुशल संपन्न हो गया। मतदान स्थल के बाहर प्रत्याशियों ने पंडाल लगाकर अधिवक्ताओं का जमकर स्वागत सत्कार किया और आखिरी समय तक अपने पक्ष में करने में जुटे रहे। बार भवन में मतदान और मतगणना के दौरान वक ीलों का हुजूम इकट्ठा रहा। मतदान को लेकर तहसील मार्ग पर दिनभर यातायात बाधित रहा।

गौरतलब हो कि जिला बार संघ के अध्यक्ष पद के रामसिंह राजपूत, लखनलाल अहिरवार व गणेश पांडेय के बीच मतदान हुआ।

जबकि महामंत्री पद के लिए रामबाबू अवस्थी, कृष्ण सिंह चंदेल व बृजनारायन द्विवेदी के अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए ज्ञानप्रकाश गुप्ता, धर्मराज सिंह, संयुक्त सचिव के लिए अजयशंकर तिवारी, बाबूराम निषाद, सुघराज सिंह कुटार व चंद्रप्रकाश गोस्वामी चुनाव मैदान में हैं।

इन्हीं पदों के लिए चुनाव हो रहा है। जबकि अन्य पदों पर प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। आखिरी समय तक मतदाताओं को रिझाने के लिए प्रत्याशियों ने कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी।

अध्यक्ष व महामंत्री पद का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों ने मतदान स्थल केबाहर सड़क किनारे बड़े बड़े पंडाल लगाए। इन्हीं पंडालों के जरिए साथी मतदाता वकीलों को आकर्षित करते रहे।

अधिवक्ता मतदाताओं ने कहीं ठंडा पेय गटका तो कहीं गर्म चाय के साथ लंच भी हजम किया। तहसील मार्ग संकरा होने के कारण दिनभर जाम जैसी नौबत बनी रही। मतदान में कोई व्यवधान न हो इसके लिए सीओ सीताराम के नेतृत्व में कोतवाल पीके यादव सहित पुलिस बल मतदान स्थल पर डटा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed