{"_id":"45610f3cd05d6ac4ff7388476825b5b8","slug":"ht-wire-to-be-vulnerable-to-khalasi-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन की चपेट में आकर खलासी की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एचटी लाइन की चपेट में आकर खलासी की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Sun, 03 May 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना जलालपुर क्षेत्र में बीती रात सड़क किनारे ट्रक खड़ाकर ओवरलोड मौरंग को फैलने से रोकने की कोशिश में एक खलासी ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। खलासी को लेकर चालक सदर अस्पताल लाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जिले में बेतवा नदी पर तमाम मौरंग खदानें चल रही हैं। खदानों में ट्रकों पर ओवर लोड मौरंग लादी जा रही है। बीती रात 8 बजे धरमपुर बंबा, घाटमपुर जिला कानपुर निवासी चालक धर्मेद सिंह यादव ट्रक पर भेड़ी गांव की खदान से मौरंग लादकर सड़क पर आया। ओवरलोड होने के कारण मौरंग सड़क पर फैल रही थी।
विज्ञापन
चालक धर्मेंद्र ने ट्रक खड़ा कर खलासी रवि (22) पुत्र हरीलाल शर्मा निवासी सैदपुर थाना घाटमपुर से फैल रही मौरंग को ठीक करने को कहा। तभी खलासी ट्रक के ऊपर चढ़ गया। रात होने के कारण वह ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन को नहीं देख सका। इससे वह तारों की चपेट में आ गया और करंट लगने से बुरी तरह झुलस गया।
विज्ञापन
मृतक के भाई कुलदीप ने बताया कि उसे चालक धर्मेंद्र ने फोन पर सूचना दी थी कि भाई करंट से गंभीर रूप से झुलस गया है। उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि उसे चिकित्सकों ने बताया कि रात करीब 10:30 बजे रवि को चालक लाया था। लेकिन वह मृत अवस्था में था। थाना जलालपुर पुलिस का कहना है कि घटना की उन्हें जानकारी नहीं हैं।