{"_id":"20cd67108d9fedf5d77809b68ed54f4b","slug":"home-lighted-would-be-bpl-families-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीपीएल परिवारों के घर होंगे रोशन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीपीएल परिवारों के घर होंगे रोशन
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Wed, 10 Jun 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना से 46,798 बीपीएल परिवारों
विज्ञापन
को मुफ्त कनेक्शन के साथ, बोर्ड व एलईडी बल्ब दिया जाएगा। इससे गरीबों के
घर रोशन होने लगेंगे। प्राइवेट कंपनियां तेजी से सर्वे कर रही हैं। अगले दो
साल में काम पूरा होने की उम्मीद है।
राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना से जिले के 467 गांवों और 575 मजरों के बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले) परिवारों का सर्वे किया जा रहा है। एसपी ब्राइट लाइफ प्राइवेट लिमिटेड कंपनी, कानपुर अब गांव-गांव जाकर गरीबों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
छह माह में कंपनी ने 467 के सापेक्ष 139 गांवों व 575 के सापेक्ष 185 मजरों का सर्वे कर लिया है। इस योजना में डा.राममनोहर लोहिया समग्र ग्राम के वह गांव भी शामिल हैं, जिनमें गरीबों के घर रोशन होने से छूट गए थे।
कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर इमरान विश्वास का कहना है कि तेजी से सर्वे हो रहा है। उन्होंने बताया कि तीन लोहिया गांव जलाला, गहतौली व मौहर में विद्युतीकरण का कार्य किया जा चुका है। जबकि बेरी गांव में विद्युतीकरण का काम चल रहा है।
विद्युतीकरण का काम पूरा होते ही गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों को विद्युत कनेक्शन देने का काम शुरू कर दिया जाएगा। इसमें मुफ्त में कनेक्शन के साथ विद्युत बोर्ड व सात वाट का एलईडी बल्ब दिया जा रहा है।
वहीं पावर कारपोरेशन की मानें तो जिले के हर गरीब क ा घर रोशन कर दिया जाएगा। अभी सर्वे चल रहा है। दो साल से ज्यादा का समय लग सकता है। ऐसे में बीपीएल परिवारों की संख्या घट बढ़ सकती है। फिलहाल 46,798 बीपीएल परिवारों को बिजली से जोड़ने का लक्ष्य है।