फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: Youth murdered with sharp weapon, report against three

हमीरपुर: छत पर सो रहे युवक की धारदार हथियार से हत्या, तीन के खिलाफ रिपोर्ट

Mon, 16 Aug 2021 06:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 16 Aug 2021 06:32 PM IST
सार

मृतक के पिता ने बताया उनके बेटे की हत्या की गई है। बताया गांव के तीन लोग शराब के नशे में शनिवार रात उनके दरवाजे के पास घूम रहे थे। तथा किसी की हत्या करने की चर्चा भी कर रहे थे। घटना के बाद से मृतक के घर कोहराम मचा है।

विज्ञापन
Hamirpur: Youth murdered with sharp weapon, report against three
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हमीरपुर जिले में चिकासी थानाक्षेत्र के इछौरा गांव में शनिवार की रात छत पर सो रहे युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। सुबह शव उसी के दरवाजे के पास पड़ा मिला। मृतक के पिता ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


इछौरा गांव निवासी केसरी प्रसाद राजपूत खेती व मजदूरी कर परिवार चलाते हैं। उनका बड़ा बेटा जगदीश (35) भी उनके साथ खेती में हाथ बंटाता था। शनिवार को उनका बड़ा बेटा छत पर सोने गया था। रविवार सुबह प्रभातफेरी पर निकले ग्रामीणों ने जगदीश का शव दरवाजे के पास पड़ा देखा तो परिजनों को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन


मृतक के पिता ने बताया उनके बेटे की हत्या की गई है। बताया गांव के तीन लोग शराब के नशे में शनिवार रात उनके दरवाजे के पास घूम रहे थे। तथा किसी की हत्या करने की चर्चा भी कर रहे थे। घटना के बाद से मृतक के घर कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी संध्या व बेटे रिशी (15), मोनू (11) व बेटी रेशमा (13) व छोटे भाई विक्रम (28) रो रोकर बेहाल हैं। घटना की सूचना मिलते ही रविवार को सीओ विवेक यादव फॉरेंसिक टीम व स्क्वायड के साथ पहुंचे और पड़ताल की। एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया मृतक के पिता की तहरीर पर गांव के सतीश शर्मा, ठाकुरदास व भानुप्रताप के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया है। कहा घटना की बारीकी से जांच कराई जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया है। कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed