फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Given resolution , Quit Tobacco

दिलाया संकल्प, छोड़ो तंबाकू

Sun, 31 May 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Sun, 31 May 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
Given resolution , Quit Tobacco

अंतर्राष्ट्रीय तंबाकू निषेध दिवस पर रविवार को कुंडौरा स्थित ओम हरिहर महाविद्यालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जन जागरूकता गोष्ठी हुई। अध्यक्षता करते हुए प्रभारी जिला जज/नोडल अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि तंबाकू से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी हो रही है। लाखों लोग प्रतिदिन अकाल मौत के शिकार हो रहे हैं। अगर एक व्यक्ति एक अन्य व्यक्ति को तंबाकू सेवन के त्यागने का संकल्प दिलाए तो अभियान सफल हो सकता है।

विज्ञापन


जनपद न्यायाधीश श्रीमती सुशीला सिंह के निर्देशन में उप्र राज्य कार्ययोजना के अंतर्गत रविवार को पूर्वाह्न ओम हरिहर महाविद्यालय में तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया। प्रभारी जिला जज ने कहा कि तंबाकू से बचने के लिए लोगों को जागरूक करने की जरूरत है।
विज्ञापन


सिविल जज सीनियर डिवीजन/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव राहुल आनंद ने लोगों से तंबाकू के सेवन से बचने का अनुरोध किया। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रांतीय महासचिव देवीप्रसाद गुप्ता ने कहा कि समाज की स्थिति जब बद से बदतर की ओर जाने लगती है तब न्यायालय को हस्तक्षेप करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमें तंबाकू छोड़ने और छुड़ाने का अभियान सच्चे संकल्प के साथ करना होगा। महाविद्यालय के प्रबंधक शिवप्रकाश सिंह सेंगर ने कहा कि समाज में जब कोई बड़ी विकृ ति पनपती है तब न्यायिक अधिकारी न्यायालय छोड़कर समाज के बीच पहुंच सतर्क करते हैं। प्राचार्य एमपी सिंह ने 10 छात्रों को तंबाकू छुड़ाने में सफल प्रेरक छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने की बात कही।

गोष्ठी में पैरालीगल वालेंटियर मुनीर खान, प्रवक्ता बादशाह सिंह, पीजी कालेज के रीडर डा.भवानीदीन, डा.शिवकरन सचान ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन पैरालीगल वालेंटियर गणेश सिंह विद्यार्थी व लीगल एड काउंसिल शिवशरण गुप्त ने किया।


कार्यक्रम में वालेंटियर रागिना परवीन, ज्योति सिंह, मनोज श्रीवास्तव, अखिलेश तिवारी, जयप्रकाश सिंह, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष मुन्नी सिंह सेंगर, मनोज सिंह, देवेंद्र पालीवाल, संतोष सिंह, रामकिशोर सिंह सहित आसपास के कई गांवों के लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed