फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Galla Mandi strike against piracy

चोरी के विरोध में गल्ला मंडी में हड़ताल

Sat, 02 Jul 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 02 Jul 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Galla Mandi strike against piracy
गल्ला मंडी में हड़ताल होने से सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला

बुधवार रात राठ स्थित गल्ला मंडी में गल्ला व्यापारी के गोदाम से चोरी हुए तिल के मामले में चोरों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में व्यापारियों ने मंडी बंद रखी। मंडी गेट पर गल्ला बेचने आए किसानों को अपना माल बैरंग लौटाना पड़ा। चोरी का खुलासा न होने पर शुक्रवार को सारा दिन गल्ला व्यापारी मंडी में बैठकर विरोध करते रहे।

विज्ञापन


बुधवार की रात चोरों ने पीयूष ट्रेडर्स गल्ला व्यापारी बृजेंद्र कुमार गुप्ता के 36 नंबर गोदाम में सेंधमारी कर 18 बोरा तिल चोरी कर ली। इस आढ़त में एक सप्ताह के अंदर यह दूसरी घटना है। दोपहर बाद सैकड़ों गल्ला व्यापारियों ने कोतवाली पहुंच घटना की तहरीर दी। 23 जून को चोरों ने 15 बोरा तिल चोरी किया था।
विज्ञापन


तब पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज कर ली लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। अब दूसरी बार चोरी होने पर गल्ला व्यापार संघ का गुस्सा फूट पड़ा। गल्ला व्यापार संघ ने शुक्रवार को मंडी में हड़ताल कर दी और सारा दिन गल्ला व्यापारी मंडी में मंदिर के पास बैठकर विरोध प्रदर्शन करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गल्ला व्यापार संघ के अध्यक्ष दीपक पुरवार ने कहा कि जब तक चोरी का खुलासा नहीं हो जाता गल्ला मंडी में कारोबार बंद रहेगा। कोतवाल जगदेव प्रसाद यादव ने बताया कि चोरों की तलाश के लिए टीमें लगा दी गई हैं। शीघ्र ही चोरी की घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed