{"_id":"5762f3fa4f1c1b5d7211b6ff","slug":"four-lakh-jewelery-stolen-from-the-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के चार लाख के जेवर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला के चार लाख के जेवर चोरी
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Fri, 17 Jun 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली में बैठी पीड़ित महिला।
- फोटो : अमर उजाला
डग्गामार मैजिक वाहन से यात्रा कर रही एक महिला का गहनों भरा बैग पार हो गया। बैग में महिला के चार लाख कीमत के गहने थे। पीड़ित महिला ने चालक के खिलाफ नामजद तहरीर कोतवाली में दी है।
विज्ञापन
जरिया थानाक्षेत्र के पवई गांव निवासी राजबहादुर ने बताया कि उसकी पुत्री शिवकुमारी स्थानीय कोतवाली मुख्यालय के किंगरोड निवासी मेहरबान निगम को ब्याही है। बताया कि गुरुवार सुबह करीब नौ बजे वह पुत्री को ससुराल से गांव ले जाने के लिए बस स्टैंड के पास से एक मैजिक वाहन में सवार हुआ।
विज्ञापन
बताया कि मैजिक में छह अन्य व्यक्ति पहले से भी सवार थे जो कुछेछा राठ तिराहे के पास उतर गए। इसके बाद वह दोनों मैजिक से चल दिए। ललपुरा थानाक्षेत्र के उजनेड़ी गांव के पास राठ की ओर जा रही बस रोककर मैजिक चालक प्रेम निवासी रमेड़ी ने दोनों को उसमें बैठा दिया।
विज्ञापन
घर पहुंचने पर देखा कि उसका बैग फटा है और उसमें रखे छह तोला सोने के जेवरात व आधा किलो वजन के चांदी के जेवरात गायब मिले। इसकी सूचना उन्होंने मुख्यालय आकर मैजिक चालक के खिलाफ नामजद तहरीर कोतवाली में दी है।
प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उधर, मैजिक चालक प्रेम ने बताया कि उसने बैग सही सलामत दिया है। इसमें उसका कोई दोष नहीं है।