फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Fires triggered by the cylinder leakage

महाविद्यालय में लीकेज सिलेंडर से भड़की आग

Sat, 14 Mar 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Sat, 14 Mar 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
Fires triggered by the cylinder leakage

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की चल रही परीक्षा की द्वितीय पाली में अभिनव प्रज्ञा महाविद्यालय निवादा के किचन में रखे लीकेज गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। आग देखकर घबराए परीक्षार्थी ने आधे घंटे पहले ही परीक्षा की कापियों को जमा कर भाग निकले। विद्यालय के स्टाफ ने कड़ी मशक्कत कर जल रहे सिलेंडर व दो अन्य सिलेंडरों को बाहर निकालकर आग को काबू में किया।

विज्ञापन


बिंवार थानाक्षेत्र के निवादा गांव के पास अभिनव प्रज्ञा महाविद्यालय है। शुक्रवार की शाम की पाली में बीएससी तृतीय का गणित, बायो व बीए प्रथम वर्ष का होम साइंस का पेपर था। परीक्षा कक्ष के  बगल में कालेज के स्टाफ के लिए खाना व नाश्ता बनाने के लिए किचन बना है। शाम करीब 5:25 बजे किचिन में रखे लीकेज गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन


वहीं पास में दो अन्य सिलेंडर भी रखे थे। अभी लोग समझ पाते कि आग विकराल रुप लेती जा रही थी। इसी बीच परीक्षा कक्षों में परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों में हड़कंप मच गया। और उन्हाेंने अधूरे पेपर कर जल्दबाजी में कापियों को जमा कर भाग निकले। वही कालेज के स्टाप ने कड़ी मशक्कत कर जलते सिलेंडर को किचन से बाहर निकालकर बालू व गीले बोरे से आग बुझाई। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नही हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक नकलविहीन परीक्षाओं को संपन्न कराने के लिए विश्वविद्यालय से उड़नदस्ता भी आया था। दस्ता के वापस जाने के बाद कालेज के स्टाप के लिए किचिन में चाय बनाई जा रही थी तभी यह हादसा हो गया।


कालेज के प्रबंध समिति के सचिव एसके सिंह ने बताया कि द्वितीय पाली में करीब 450 बच्चे परीक्षा दे रहे थे। बताया कि कालेज का स्टाफ भी कालेज में ही रहता है। जिसके लिए किचन में खाना व नाश्ते का इंतजाम किया जाता है। लीकेज गैस सिलेंडर के कारण आग लगी थी। जिसे स्टाफ के लोगों ने काबू में कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed