{"_id":"57f93dff4f1c1b943427046e","slug":"female-narrator-on-the-torch-lit-hungama","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला कथावाचक पर टार्च जलाई, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला कथावाचक पर टार्च जलाई, हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Sun, 09 Oct 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
हंगामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहांड (हमीरपुर)। भागवत कथा के दौरान शनिवार की रात अराजकतत्वों ने हंगामा खड़ा कर दिया। कथावाचक पर बार-बार टार्च की रोशनी करने पर विवाद हो गया। इस पर लोगों में हाथापाई हुई। रात में भागवत कथा बंद करनी पड़ी।
विज्ञापन
शास्त्री मोहल्ले में देवी प्रतिमा पंडाल में दिन और रात्रि में भागवत कथा हो रही है। इसमें कथावाचक दंपति लोगों को प्रवचन सुना रहे हैं। बीती रात करीब नौ बजे महिला कथा वाचक प्रवचन सुना रहीं थी। तभी कुछ शरारतीतत्वों ने उन पर टार्च की रोशनी मार दी। इस पर प्रवचन सुना रहीं कथावाचक आपा खो बैठीं और युवकों को उल्टा सीधा बोल दिया जिस पर अराजकतत्वों ने हुड़दंग करना शुरू कर दिया। इस पर अफरा तफरी का माहौल हो गया।
विज्ञापन
देवी प्रतिमा पंडाल कमेटी के लोगों और अराजकतत्वों के बीच हाथापाई हो गई। इसमें कथा वाचक दंपति भी अछूते नहीं रहे। इस पर कथावाचक अपनी गायन मंडली को लेकर चले गए। रविवार को इस मामले में कस्बे के प्रतिष्ठित लोगों ने सुरक्षा की जिम्मेदारी ली तब कहीं जाकर भागवत कथा प्रारंभ हो सकी। इस मामले में गोहांड पुलिस चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है। कहा कि दुर्गा पंडालों में पुलिस की ड्यूटी लगाई जा रही है। कहा कि शास्त्री मोहल्ले में दो होमगार्ड और लगाए हैं।
विज्ञापन