फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Farmer hanged

फसल बर्बाद होने पर किसान ने फांसी लगाई

Tue, 07 Apr 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Tue, 07 Apr 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
Farmer hanged

मौदहा कोतवाली क्षेत्र के छिरका गांव में सोमवार सुबह एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि खेत की फसल खराब होने पर उसने यह कदम उठाया। सूचना पर पहुंचीं एसडीएम प्रवीणा अग्रवाल ने बताया कि किसान संपन्न था और बीमारी से त्रस्त था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


किसान चंदन सिंह (55) पुत्र रामआसरे चरखारी, महोबा का मूल निवासी था। वह छिरका गांव में मां को मिली 70 बीघे जमीन के चलते गांव में ही रहता था। उसके हिस्से में 40 बीघे जमीन बताई जा रही है। चंदन सिंह का पेट का मरीज था जिस कारण बीते कुछ वर्षों से इलाज चल रहा था। उसके  पेट का आपरेशन हुआ था और कल उसे ग्वालियर इलाज कोजाना था।
विज्ञापन


उसके तीन पुत्र व एक पुत्री है। पुत्री और दो पुत्रों की शादी हो चुकी है। सोमवार को सुबह उसने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के जीजा धरम सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि उसके साले ने फंासी लगा ली। सूचना पर पहुंची एसडीएम प्रवीणा अग्रवाल ने स्थिति का जायजा लिया और लेखपाल से भूमि संबंधित जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने बताया कि चंदन सिंह दो भाई है। मां की 70 बीघे जमीन के बराबर मालिक है। इनके पास ट्रैक्टर व नलकूप है। साथ ही 40 बीघे जमीन उसके गांव में है। वह एक संपन्न कृषक है। वहीं उसके परिजनों का कहना था कि फसल बर्बाद होने से परेशान चंदन सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इलाज के लिए पैसे नहीं थे, फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। इससे वह कई दिनों से परेशान था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed