{"_id":"d3fee12b8d0e9742e63a53cea670bf51","slug":"encroachment-from-demolition-drive-angry-shoppers-jam-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाओ अभियान से गुस्साए दुकानदारों ने लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अतिक्रमण हटाओ अभियान से गुस्साए दुकानदारों ने लगाया जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Mon, 22 Dec 2014 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर मुख्यालय में सोमवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान पालिका के पास से
विज्ञापन
शुरू हुआ। बस स्टैंड के आसपास सड़क किनारे रखीं गुमटियां जेसीबी ने तोड़ीं,
वहीं कुछ दुकानदारों ने विरोध कर बस स्टैंड पर सांकेतिक जाम लगाया।
नगर की सड़कों के किनारे रखी गुमटियां व टट्टर हटाने के लिए नगर पालिका बीते कई दिनों से दुकानदारों को चेतावनी दे रही थी। बस स्टैंड पर सड़क किनारे नाला के ऊपर दुकान रखे दुकानदार धंधा चालू रखे।
लेकिन सोमवार को जैसे ही नगर पालिका के सफाई कर्मी जेसीबी लेकर निकले तो दुकानदार सचेत हुए। जेसीबी ने अतिक्रमण किए दुकानों को हटाया और वाहनों में लादकर पालिका में फेंक दी।
उधर दुकान हटाए जाने से नाराज दुकानदारों ने रोडवेज के सामने जाम लगा दिया। दुकानदार भेदभाव का आरोप लगा रहे थे। कोतवाल ने लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। अतिक्रमण हटाने का काम शाम तक जारी रहा।
शाम को लोनिवि कार्यालय के पास मीट की दुकानों पर भी बुलडोजर चला। यहां बाउंड्री से सटाकर बनाए गए पक्के निर्माण को पालिका की जेसीबी ने ढहा दिया।
अभियान के दौरान उप जिलाधिकारी प्रवीणा अग्रवाल के साथ अधिशाषी अधिकारी वीपी यादव, सीओ सदर वीएन राय के साथ कोतवाली के अलावा अन्य पुलिस फोर्स मौजूद रहा।