फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Electrical system collapsed from Storm

आंधी आने से बिजली व्यवस्था ध्वस्त

Wed, 20 May 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Wed, 20 May 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
Electrical system collapsed from Storm

मंगलवार रात करीब 8 बजे जिले के कई स्थानों पर तेज आंधी आई और कुछ स्थानों

विज्ञापन
पर बरसात हुई। मौदहा कस्बा सहित आसपास के गांवों में हल्की ओलावृष्टि हुई। कहीं पेड़ गिरे तो कुछ स्थानों पर बिजली के खंभे और तार टूट गए हैं।

मंगलवार को दिन भर तेज गर्मी से लोग बिलबिलाते रहे। वहीं शाम करीब सात बजे हल्की हवा के झोंके आए। रात आठ बजे जिले में जोरदार आंधी आने से लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया।

यमुना और बेतवा पुलों के ऊपर से गुजर रहे लोगों ने रेलिंग पकड़कर आंधी का मुकाबला किया। हालांकि आंधी आने की संभावना के चलते पहले से ही बिजली गुल कर दी गई। लेकिन कई स्थानों पर बिजली के तार खंभे और पेड़ टूट गए हैं।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय के निकट नीम के पेड़ की डाल टूटने से लोगों में भगदड़ मच गई। मौदहा प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में मंगलवार को दिनभर स्थानीय मंडी में अनाज की खरीददारी हुई।

शाम को मजदूर खरीदे गए जिन्सों को पूरी तरह संभाल भी नहीं पाए थे। तभी आंधी के साथ बरसात होने के बीच हल्की ओलावृष्टि हुई। इससे मंडी में फैले पड़ी अलसी और लाही भीग गई।

सरीला प्रतिनिधि के अनुसार आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। फिलहाल आंधी का कहर अभी जारी है। कुरारा प्रतिनिधि के अनुसार आई तेज आंधी से टीन टप्पर उड़ गए।

वहीं कुरारा कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैधशाला के वैज्ञानिक सीके राय ने कहा कि 52.5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चली है। कहा कि हल्की बरसात भी हुई। कहा कि दक्षिणी पश्चिमी हवाएं चलीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed