फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Electric wire broken , bikes and bicycles burnt

बिजली का तार टूटा, बाइक और साइकिल जली

Fri, 19 Jun 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Fri, 19 Jun 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
Electric wire broken , bikes and bicycles burnt

गुरुवार सुबह कोटबाजार खुशीपुरा मोहल्ले में ओवरलोड के चलते एबीसी बंच

विज्ञापन
कंडेक्टर लाइन का तार टूटकर एक बाइक के ऊपर गिर गया। आग लगने से बाइक व साइकिल जल गई। आग लगने से मौजूद दुकानदारों और राहगीरों में हड़कंप मच गया। लोगों ने फोन कर बिजली बंद कराई।

पावर कारपोरेशन इन दिनों कस्बे में पुराने जर्जर तारों को बदल रहा है। जर्जर तारों के स्थान पर ठेकेदार द्वारा एबीसी बंच कंडेक्टर लाइन डाली जा रही है। बुधवार को पावर कारपोरेशन में कोटबाजार खुशीपुरा मोहल्ले में नई लाइन डाली।

रात में मोहल्ले की बिजली चालू हो गई। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे जैसे ही बिजली आई सब्जी मंडी के पास अचानक एबीसी बंच कंडेक्टर लाइन में आग लग गई। थोड़ी ही देर में बिजली क ा तार टूटकर सब्जी खरीदने आए ऋषि और विजय की बाइक के ऊपर तार गिर गया।

तार गिरते ही बाइक चालक दूर जा गिरे और बाइक में आग लग गई। वहां मौजूद दुकानदार कुछ समझ पाते आग ने जोर पकड़ लिया। जिससे भगदड़ मच गई। लोगों ने सूचना देकर आनन फानन बिजली बंद कराई। आग की लपटों से बाइक के पास खडी औडे़रा गांव के मइयादीन की साइकिल भी जल गई।

इस घटना से मोहल्ले के लोगों में पावर कारपोरेशन के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा। कुछ देर बाद पावर कारपोरेशन के कर्मचारी फैजुल, बब्लू, बालमुकंद पहुंचे तो मोहल्ले के लोगों ने उनका घेराव कर डाला। मोहल्ले के लोगों का कहना था कि मोहल्ले में बिजली का लोड अधिक है।

पावर कारपोरेशन  के ठेकेदार ने डबल की सिंगल केबिल डाल दी। यह तो अच्छा रहा कि कोई राहगीर तार की चपेट में नहीं आया। नहीं तो कोई बड़ी घटना हो सकती थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed