{"_id":"57167c424f1c1b32668b45c0","slug":"drunken-man-put-fire-in-his-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबी ने घर में लगाई आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराबी ने घर में लगाई आग
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर
Updated Wed, 20 Apr 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
धौहल गांव में आग से जला मकान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर थानाक्षेत्र के धौहल गांव में शराब पीने से मना करने पर अधेड़ ने अपने ही घर में आग लगा दी। उसके घर से उठी चिंगारी ने पड़ोसी के मकान को भी चपेट में ले लिया। इसमें गृहस्थी और नगदी जलकर राख हो गई। पड़ोसी ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
धौहल गांव का रामकिशन सोमवार देर शाम शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा। उसके पिता रामबोधन ने उसे शराब छोड़ने को कहा। इस बात को लेकर पिता-पुत्र में झगड़ा हो गया। गुस्साये रामकिशन ने रात में ही अपने पक्के घर के ऊपर बने खपरैल वाले कमरे में मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। जिसमें घर गृहस्थी का सामान व डेढ़ क्विंटल गेहूं जलकर राख हो गया। उसके घर की चिंगारी से पड़ोसी बनमाली का मकान भी चपेट में आ गया और उसकी भी गृहस्थी जल गई।
विज्ञापन
बनमाली ने पुलिस को बताया कि शराब को लेकर पड़ोसी पिता पुत्र में झगड़ा हुआ था। आगजनी की घटना में उसका दो क्विंटल गेहूं, गृहस्थी का सामान, भूसा व 50 हजार की नगदी भी जल गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। थानाध्यक्ष जलालपुर पीके यादव ने बताया कि बनमाली ने सूचना दी है। मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन