फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Did not return a borrowed Rs bangle businessman killed

उधार के रुपये न लौटाने पर की थी चूड़ी व्यापारी की हत्या

Thu, 03 Nov 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर Updated Thu, 03 Nov 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Did not return a borrowed Rs bangle businessman killed
पुलिस हिरासत में चूड़ी व्यापारी का हत्यारोपी अफरोज। - फोटो : amarujala

भरुआसुमेरपुर कस्बा निवासी चूड़ी व्यवसायी की हत्या के मामले के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हत्यारोपी ने पुलिस को बताया कि उधार लिए 45 हजार रुपये वापस न करने पर गुस्से में आकर गोली मार दी थी। हत्यारोपी को गिरफ्तार करने पर एसपी ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये का पुरस्कार दिया।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक एके सिंह ने प्रेसवार्ता कर बताया कि 25 अक्तूबर को कस्बा निवासी चूड़ी व्यवसायी जहीर खान (60) पुत्र जहूर खान मस्जिद से नमाज पढ़कर सुबह करीब 6:30 बजे घर आ रहा था। तभी कस्बा निवासी अफरोज पुत्र अमानतुल्ला उर्फ पापा टेलर ने उधारी वापस न करने पर गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के पुत्र दिलशाद की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश डाल रही थी। थानाध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे मुखबिर की सूचना पर चंदपुरवा मोड़  के पास से हत्यारोपी अफरोज को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर उसने अपना जुर्म कुबूल किया है। हत्यारोपी ने बताया कि मृतक जहीर ने उससे 45 हजार रुपये उधार लिए थे और वह एक वर्ष से उससे लगातार मांग रहा था। लेकिन मृतक चूड़ी व्यापारी पैसा देने में आनाकानी कर रहा था। इसी पर तैश में आकर उसने तमंचे से गोली मार दी।


आरोपी ने पुलिस को हत्या में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस को भी रेलवे पुल के नीचे से बरामद कराए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा भी पंजीकृत किया है। पुलिस अधीक्षक ने हत्यारोपी को पकड़ने वाली टीम के थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, एसएसआई विनय कुमार सिंह, सिपाही कपिल कुमार व रजनीश कुमार को ढाई हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया है। उधर पुलिस इस मामले में गिरफ्तारी का स्थान थानाक्षेत्र बता रही है। जबकि निवर्तमान थानाध्यक्ष केएन सिंह ने 31 अक्तूबर को कहा था कि आरोपी मप्र के शहडोल थाने में समर्पण कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed