फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   devotees descended in Kalka temple

कालका मंदिर में उमड़े भक्त

Mon, 06 Apr 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Mon, 06 Apr 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
devotees descended in Kalka temple

कुरारा विकासखंड क्षेत्र में जल्ला गंाव स्थित कालका माता मंदिर में

विज्ञापन
ऐतिहासिक जावारा जुलूस व मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मेले के दूसरे दिन भी मंदिर में वीरा बतासा चढ़ाने को लेकर श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगानी पड़ी।

क्षेत्र के जल्ला गांव में प्राचीन कालका माता मंदिर में हर वर्ष की तरह चैत्र की पूर्णिमा व परेवा पर जवारा जुलूस व मेले का आयोजन हुआ। इसमें आसपास गांवों के लोग जवारे लेकर शामिल होते है और माता के दरबार में जवारे चढ़ाते है। ग्रामीणों ने कहा कि इसमें दूसरे जनपदों के श्रद्धालु भी शामिल हुए। जिनके रुकने के लिए कमेटी द्वारा पूरा इंतजाम किया गया।

छोटी माता को विमान में बैठाकर पूर्णिमा व परेवा को कालका माता के मंदिर में देवी गीतों के साथ लेकर चले। वही मंदिर में पांच दिवसीय मेले का आयोजन होता है। रात में रामलीला का मंचन हुआ। मंदिर के पुजारी रामनारायण कुशवाहा ने बताया कि जवारों के दिन कानपुर, औरेया, जालौन आदि जनपदों के श्रद्धालु अपनी मन्नतें पूरी करने आए।

पांच दिवसीय मेले में दुकानदारों के लिए प्रकाश व पानी की व्यवस्था कमेटी द्वारा कराई गई। मंदिर में ग्रामीणों व महिलाओं द्वारा वीरा बतासा चढ़ाने को भीड़ लगी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed