फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   deputy CMO absent

डिप्टी सीएमओ 40 दिन से नदारद

Sat, 31 Jan 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 31 Jan 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
deputy CMO absent

जिला पंचायत परिसर स्थित स्वास्थ्य विभाग के केंद्रीय औषधि भंडार पर उप जिलाधिकारी ने छापा मारा। जिसमें पाया कि केंद्र प्रभारी डिप्टी सीएमओ डा.एमके बल्लभ पिछले 40 दिन से अनुपस्थित चल रहे है। एसडीएम की भेजी गई आख्या के बाद जिलाधिकारी ने गैरहाजिर मिले डिप्टी सीएमओ के खिलाफ शासन को पत्र भेजा है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ की भारी कमी है। ऐसे में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल है। इसके मद्देनजर जिलाधिकारी ने औचक निरीक्षण के निर्देश जारी किए हैं। इसी क्रम में शनिवार को उप जिलाधिकारी आरएस वर्मा ने जिला पंचायत परिसर स्थित केंद्रीय दवा भंडार में छापा मारा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि स्टोर के हाजिरी रजिस्टर में पाया कि केंद्र प्रभारी डिप्टी सीएमओ बीते 22 दिसंबर के बाद से केंद्रीय औषधि भंडार में नहीं आए हैं। उन्होंने बताया कि स्टोर पर अन्य कर्मी मौजूद मिले। उप जिलाधिकारी द्वारा भेजी गई आख्या के बाद जिलाधिकारी संध्या तिवारी ने गैरहाजिर मिले डिप्टी सीएमओ के खिलाफ शासन को पत्र भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed