फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Dabang shopkeeper broke the head of the inspector

हमीरपुर: दबंग दुकानदार ने दरोगा का सिर फोड़ा, हालत गंभीर

Mon, 14 Jun 2021 12:20 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 14 Jun 2021 12:20 PM IST
सार

दरोगा पर हमले की जानकारी पर आरोपी की तलाश के लिए पुलिस जगह-जगह छापा मार रही है। कोतवाल राजेश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि दुकान बंद करने की बात कहने पर दुकानदार ने दरेागा पर हमला किया है।

विज्ञापन
Dabang shopkeeper broke the head of the inspector
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हमीरपुर जिले के राठ में दुकान पर देर शाम तक अराजकतत्वों का जमावड़ा लगाने से रोकने पर दुकानदार ने दरोगा के सिर पर लाठी मार दी। जिससे उनके सिर पर चोटें आई हैं। घायल दरोगा का प्राइवेट अस्पताल में उपचार कराया गया है।
विज्ञापन


हमीरपुर रोड अंबे पैलेस के पास लॉकडाउन में एक नमकीन, चाय की गुमटी खुली देख रविवार शाम करीब 7:30 बजे कोतवाली के दरोगा दिनेश सिंह यादव ने दुकानदार से दुकान बंद करने को कहा। जिस पर दुकानदार भड़क गया। डंडा उठाकर दरोगा के सिर पर मार दिया।
विज्ञापन


जिससे उनके सिर से खून बहने लगा। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला। दरोगा के साथी ने उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। दरोगा ने बताया उक्त दुकान पर देर रात तक अराजकतत्वों का जमावड़ा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरोगा पर हमले की जानकारी पर आरोपी की तलाश के लिए पुलिस जगह-जगह छापा मार रही है। कोतवाल राजेश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि दुकान बंद करने की बात कहने पर दुकानदार ने दरेागा पर हमला किया है। आरोपी जरिया थाने के किसी गांव का निवासी है। अतरौलिया मोहल्ले में किराए पर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed