{"_id":"581e25d94f1c1b6265435cc2","slug":"cylinder-leakage-woman-killed-another-burnt","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर लीकेज से युवती की मौत, दूसरी झुलसी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिलेंडर लीकेज से युवती की मौत, दूसरी झुलसी
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sun, 06 Nov 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
घटना स्थल पर रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : amarujala
मुख्यालय स्थित कांशीराम कालोनी के एक आवास में खाना पकाते समय गैस सिलेंडर लीकेज से लगी आग में झुलसने एक युवती की मौत हो गई, जबकि दूसरी की हालत गंभीर है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से कालोनी में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे एक रिक्शा चालक ने जलते गैस सिलेंडर को उठाकर बाहर फें क दिया, जिससे बड़ी घटना टल गई।
विज्ञापन
कांशीराम कालोनी निवासी बेवी बेगम के पति चीनी मुन्ना की शनिवार को बरसी थी। इसमें जनपद कानपुर देहात के थाना भोगनीपुर के मोहम्मदपुर में ब्याही चीनी मुन्ना की बेटी रजिया उर्फ मुन्नी (24) अपनी ननद आमरीन (20) पुत्री आसिफ हुसैन को साथ लेकर आई थी। शनिवार की शाम करीब 6:30 बजे रजिया की बहन साबिया (18) और आमरीन किचन में गैस चूल्हे पर खाना पका रही थी।
विज्ञापन
तभी गैस सिलेंडर में लीकेज हो गया। दोनों कुछ समझ पाती तब तक सिलेंडर में आग लग गई। खाना बना रही साबिया और आमरीन आग की चपेट से घिर गईं। किचन से उठ रही आग की लौ देख आवास के निकट रिक्शा खड़ा करने आए चंदूपुर गांव निवासी मनीराम ने साहस दिखाई। वह किचन में घुसा और साबिया को बाहर खींच लिया।
विज्ञापन
वह दोबारा आमरीन को भी बाहर निकालने गया, लेकिन तब तक झुलसने से उसकी मौत हो गई। इसके बाद किसी तरह उसने जलता हुआ सिलेंडर भी बाहर निकाला। साबिया को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी होने पर सदर एसडीएम रामभवन तिवारी, सीओ गुरुदयाल सिंह कटियार, कोतवाल केएन सिंह व अग्निशमन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे।
कांशीराम कालोनी में जिस वक्त घटना हुई, वहां बड़ी संख्या में लोग खड़े थे। लेकिन सभी तमाशबीन बने खड़े रहे। किसी ने जहमत तक नहीं उठाई। इस बीच रिक्शे वाले मनीराम ने जान पर खेलकर जलते सिलेंडर को बाहर फेंका। अगर मनीराम सिलेंडर को फटने से नहीं बचाता तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। कोतवाली के अमनशहीद निवासी गुडडू नाम का युवक भी कालोनी में रहता है। वह लोगों को किराये पर रिक्शा देता है। घटना के समय चंदूपुर गांव निवासी रिक्सा चालक मनीराम रिक्शा खड़ा करने गया था।