फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Curse be illiterate , thumb impression will not now

अनपढ़ रहना है अभिशाप, अब न रहेंगे अंगूठा छाप

Sun, 22 Mar 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 22 Mar 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
Curse be illiterate , thumb impression will not now

स्कूल चलो अभियान के तहत आठ परिषदीय स्कूलों के बच्चों ने मौदहा कसबे में

विज्ञापन
‘अनपढ़ रहना है अभिशाप, अब न रहेंगे अंगूठा छाप’ नारे लगाकर रैली निकाली। साथ ही हाथों में बैनर लेकर अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने के लिए जागरूक किया। इसके अलावा खंडविकास कार्यालय में गोष्ठी कर स्कूल चलो अभियान पर प्रकाश डाला गया।

बीडीओ श्याम सुंदर विश्वकर्मा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत कराई। रैली के साथ खंड शिक्षाधिकारी देवेंद्र वर्मा, अस्पताल के अधीक्षक डा.अनिल सचान, बीआरसी प्रभारी गुरुतेज बहादुर व टीचर मौजूद रहे। जबकि विकासखंड परिसर में हुई गोष्ठी को संबोधित करते अधिकारियों ने स्कूल चलो अभियान के महत्व पर प्रकाश डाला, कहा कि जो बच्चे रैली में सम्मिलित हुए है।

वह अपने घरों से साथ पड़ोसियों को जागरूक करें कि जो बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं वह स्कूल जरूर जाएं। ताकि कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रह सके। बिवांर प्रतिनिधि के अनुसार स्कूल चलो अभियान के तहत ग्राम खडेहीलोधन में प्राथमिक विद्यालय, पूर्व माध्यमिक, कन्या पूर्व माध्यमिक, विवेकानंद सरस्वती शिशु मंदिर के सभी बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली। बच्चे नारे लगा रहे थे कि अनपढ़ रहना है अभिशाप, अब न रहेंगे अंगूठा छाप व हर घर में एक दीप जलेगा हर बच्चा स्कूल चलेगा। जैस स्लोगन का उद्घोष कर रहे थे।

प्रधान किरन वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यप रामगोपाल वर्मा, नाथूराम वर्मा, रामरुप पाठक, रामजी सहाय, सहायक अध्यापक मनीष कुमार, रामलखन, रामहेत, शिवकरण आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed