{"_id":"f2d03acbfafa7f619d6c49bef2ac58db","slug":"congressmen-attacked-government-march-on-foot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने पैदल मार्च कर प्रदेश सरकार को कोसा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कांग्रेसियों ने पैदल मार्च कर प्रदेश सरकार को कोसा
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Wed, 26 Aug 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते दिनों लखनऊ में विधान सभा का घेराव करने जा रहे
विज्ञापन
कांग्रेसियों पर लाठी चार्ज करने के विरोध में विधायक समेत पदाधिकारियों ने
पैदल मार्च करते हुए तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया। बाद में
राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
मंगलवार को कांग्रेस विधायक गयादीन अनुरागी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च करते हुए तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया। धरना के दौरान विधायक गयादीन अनुरागी ने कहा कि प्रदेश में आम आदमी का उत्पीड़न हो रहा है।
प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। बुंदेलखंड में हो रही बिजली की अघोषित कटौती से जनता का जीना दूभर हो गया है। प्रीतम सिंह किसान ने कहा कि प्रदेश सरकार झूठे वादे बंद कर किसानों के उत्पीड़न पर रोक लगाए।
धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार को निशाने पर लिया। बाद में राज्यपाल को संबोधित 11 सूत्री ज्ञापन एसडीएम राजेश कुमार को सौंपा। इस दौरान डा. चंद्रपाल कौशल, दुष्यंत राजपूत, गोविंद अहिरवार, शफीक राईन, बलराम दादी, नगर अध्यक्ष सोहित कुमार मिश्रा, ज्ञानेंद्र कोरी आदि लोग रहे।