फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   cash and jwellery looted from mother and son

मां-बेटे से गहने और नगदी लूटी

Tue, 19 Apr 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Tue, 19 Apr 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
cash and jwellery looted from mother and son
लूट के शिकार मां व बेटा । - फोटो : अमर उजाला

ममेरी बहन की शादी में मां के साथ जा रहे युवक को पीटकर बदमाशों ने गहने और नगदी लूट ली। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जरिया थाने के खेड़ाशीलाजीत गांव निवासी संतोष राजपूत पुत्र छत्रपाल के मामा कैंथा गांव निवासी सुखलाल की लड़की रिंकी की रविवार को शादी थी। संतोष मां सरोज के साथ बाइक से रात करीब आठ बजे शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। पीड़ित संतोष ने बताया कि जैसे ही वह गांव के नजदीक पहुंचे तभी पीछे  से आ रहे तीन बाइक सवारों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया। बदमाशों ने उसे पकड़कर मारापीटा।
विज्ञापन


इसके बाद बदमाशों ने उसकी मां के गले में पड़ा सोने का मंगलसूत्र, झुमकी, चेन और साढे़ नौ हजार रुपये लूट लिए। संतोष ने बताया कि करीब एक लाख रुपये के जेवरात थे। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। कोतवाल जगदेव प्रसाद यादव ने बताया कि बदमाशों की तलाश जारी है। वहीं सूत्रों के अनुसार पुलिस ने गांव के एक व्यक्ति के घटना में शामिल होने पर उसके घर में छापा मारा। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को घर में अवैध बंदूक मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed