{"_id":"58efc1ee4f1c1b9c36cf8de4","slug":"buffalo-truck-caught-three-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंसों से लदा ट्रक पकड़ा, तीन गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भैंसों से लदा ट्रक पकड़ा, तीन गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो /हमीरपुर
Updated Thu, 13 Apr 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
राठ कोतवाली में खड़ी भैंसें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक में भैंसों को लादकर ले जाते समय पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ लिया। चालक और उसका एक साथी भाग गए। पुलिस ने ट्रक में सवार तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
बुधवार की रात दीवानुपरा मोहल्ला के दिव्वी नेता के घर के पास से एक ट्रक में 13 भैंसों को लादकर कुछ लोग ले जा रहे थे।
कोतवाल घनश्याम पांडे ने बताया कि मुखबिर से उन्हें सूचना मिली कि भैंसें काटने के लिए ले जाई जा रही हैं। इस पर पुलिस ने सैना रोड पर ट्रक को पकड़ लिया। पुलिस को देख ट्रक चालक और उसका एक साथी भाग गए। फरसौलियाना बड़ा कसौड़ा निवासी मुकीम पुत्र कारे, शमसू कमर पुत्र कारे और सलमान पुत्र पीर मुहम्मद को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल ने बताया कि ट्रक में भैंसों को लाद कर उन्नाव ले जा रहे थे।
पुलिस के अनुसार, वहीं मुकीम ने बताया कि वह भैंसों का धंधा करता है और उन्हें फैक्ट्री में ले जा रहा था। ट्रक को सीज कर दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया।