फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   brother in law of youth beaten by villagers

युवक के सालों को ग्रामीणों ने पीटा

Fri, 15 May 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Fri, 15 May 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
brother in law of youth beaten by villagers

कुतुबपुर गांव में जीजा को पकड़कर ले जा रहे सालों को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया और मारपीट की। वहीं गांव के बाहर खड़ी मैजिक के शीशे तोड़ डाले। पुलिस आरोपियों को पकड़कर थाने ले आई है। देर शाम तक दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चल रहा था।

विज्ञापन


कुतुबपुर गंाव निवासी नरोत्तम साहू के साले अपनी बहन की पिटाई से नाराज थे। बुधवार को जनपद कानपुर देहात के रेंगवा निवासी अमित शर्मा की मैजिक लेकर युवक अपनी बहन के घर कुतुबपुर गांव आए।
विज्ञापन


रात दस बजे वे लोग अपने बहनोई नरोत्तम साहू को मैजिक पर डालकर ले जाने लगे तभी गांव में अफवाह फैल गई कि नरोत्तम का बदमाश अपहरण कर लिए जा रहे हैं। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने थाना पुलिस को दी साथ ही नरोतम के साले बालक राम, विनोद व साले के लड़के को खदेड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने गांव के किनारे खड़ी मैजिक के शीशे तोड़ डाले। मौके पर पहुंची पुलिस मैजिक चालक सहित चारों लोगों को थाने ले आई। जब इस बाबत में थानाध्यक्ष से बात की तो उन्होंने बताया कि नरोत्तम साहू ने पंद्रह दिन पूर्व अपनी पत्नी से मारपीट की थी।

जिससे उसके साले नाराज थे। इसी बात को लेकर नरोत्तम साहू और उनके सालों के बीच विवाद हो गया। अपहरण का प्रयास नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed